फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vishal Bhardwaj Says O Romeo Based On A Book I Did Not Seeking Consent Of Hussain Ustara Family

‘मुझे किसी अनुमति की जरूरत नहीं’, विशाल भारद्वाज ने बताया क्यों नहीं ली हुसैन उस्तरा के परिवार से परमिशन

Wed, 21 Jan 2026 08:40 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 21 Jan 2026 08:40 PM IST
सार

Vishal Bhardwaj On O Romeo: ‘ओ रोमियो’ को लेकर छिड़े विवाद के बीच अब विशाल भारद्वाज ने साफ किया कि उन्होंने क्यों नहीं ली हुसैन उस्तरा के परिवार से अनुमति? बताया किस पर आधारित है फिल्म की कहानी…

विज्ञापन
Vishal Bhardwaj Says O Romeo Based On A Book I Did Not Seeking Consent Of Hussain Ustara Family
विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज से पहले ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। आज फिल्म का मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान विशाल भारद्वाज ने फिल्म को लेकर मचे विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। साथ ही फिल्म के मुंबई के गैंगस्टर हुसैन उस्तरा पर आधारित होने की चर्चाओं और गैंगस्टर के परिवार से परमिशन लेने के मामले पर भी विशाल भारद्वाज ने प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन

‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ किताब पर आधारित है फिल्म
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान निर्देशक विशाल भारद्वाज ने ये साफ किया ‘ओ रोमियो’ जैदी हुसैन की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। उन्होंने कहा कि मैंने उस कहानी के राइट्स लिए और उन्हीं अधिकारों के आधार पर उस पर फिल्म बनाई है। पूरी फिल्म के किरदार वो ही हैं और कहानी वही है, लेकिन हमने इसमें क्रिएटिव लिबर्टी भी ली है। इसलिए कुछ फिक्शनल चीजें भी डाली हैं।

विज्ञापन

 

 

मैंने अनुमति नहीं ली, क्योंकि कहानी किताब का हिस्सा है
मुंबई के दिवंगत गैंगस्टर हुसैन शेख उर्फ हुसैन उस्तारा के परिवार से इजाजत लेने के सवाल पर विशाल भारद्वाज ने कहा कि मैंने अनुमति लेने के बारे में सोचा ही नहीं, क्योंकि कहानी वहीं से ली गई है और किरदार भी उसी पर आधारित हैं। हालांकि, इसमें काफी काल्पनिक बातें भी हैं। अनुमति की बात करें तो हुसैन जैदी ने शायद अनुमति ली होगी या उन्हें लेनी चाहिए थी। मुझे लगा कि मुझे किसी अनुमति की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह एक ऐसी कहानी पर आधारित है जो एक किताब का हिस्सा है। 

गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी ने की थी मुआवजे की मांग
‘ओ रोमियो’ के टीजर में फिल्म को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया गया था। इसके बाद ही फिल्म के मुंबई के गैंगस्टर हुसैन शेख उर्फ हुसैन उस्तारा के जीवन पर आधारित होने की बात कही जाने लगी। मामला तब और गरमा गया जब हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने 'ओ रोमियो' के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजकर 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की और फिल्म की रिलीज में देरी करने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म उनके पिता के जीवन पर आधारित है और परिवार की सहमति के बिना बनाई गई है। उन्होंने परिवार के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखने की भी मांग रखी। लेकिन अब विशाल भारद्वाज ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने परिवार से अनुमति क्यों नहीं ली।

वायरल  हैं ट्रेलर लॉन्च के वीडियो
इसके अलावा ट्रेलर लॉन्च के कई और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिनमें फिल्म की कास्ट अपने किस्सों को साझा कर रही है। 
 


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)




यह खबर भी पढ़ेंः ‘ओ रोमियो’ के ट्रेलर लॉन्च से पहले ही इवेंट छोड़कर चले गए नाना पाटेकर, निर्देशक विशाल भारद्वाज ने बताई वजह

 

13 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
‘ओ रोमियो’ का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आई हैं। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed