फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vinod Mehra Birthday: Know About Actor Life Career Movies Married and Love Life Details In Hindi

Vinod Mehra: तीन शादियों के बाद भी तन्हा रहे विनोद मेहरा, छोटी सी उम्र में दुनिया को कह गए अलविदा

Mon, 13 Feb 2023 09:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Feb 2023 09:52 AM IST
सार

विनोद मेहरा को उनकी लव लाइफ के कारण भी याद किया जाता है। विनोद मेहरा की बात होती है तो एक्ट्रेस रेखा के नाम का जिक्र जरूर होता है।

विज्ञापन
Vinod Mehra Birthday: Know About Actor Life Career Movies Married and Love Life Details In Hindi
विनोद मेहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज दिवंगत अभिनेता विनोद मेहरा की बर्थ एनिवर्सरी है। वह बॉलीवुड के दिग्गज सितारों में शुमार रहे। आज बेशक वह हमारे बीच नहीं हैं, मगर अपने अभिनय के लिए वह आज भी याद किए जाते हैं। उन्होंने 'अमर प्रेम', 'अनुराग कुंवारा बाप', 'लाल पत्थर', 'साजन बिना सुहागन' जैसी कई फिल्मों में यादगार अभिनय किया। फिल्मों से इतर विनोद मेहरा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहे। उनका व्यक्तिगत जीवन काफी उथल-पुथल भरा था। विनोद मेहरा ने तीन शादियां की थीं, मगर इसके बाद भी वह तन्हा जीवन गुजारने को अभिशप्त रहे। आइए जानते हैं उनके बारे में....

विज्ञापन


विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। विनोद मेहरा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'रागिनी' (1958) से बाल कलाकार के रूप में की। इस फिल्म में उन्होंने किशोर कुमार के बचपन का रोल अदा किया था। कुछ और फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम करने के बाद इन्होंने 1971 में आई फिल्म 'एक थी रीता' के जरिए करियर का आगाज किया। इसके बाद इन्होंने परदे के पीछे, लाल पत्थर, अमर प्रेम, अनुराग, रानी मेरा नाम, बीस साल पहले, बंदगी, अर्जुन पंडित, दो खिलाड़ी जैसी तमाम फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन

Zeenat Aman: जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, पहली पोस्ट की फैंस कर रहे जमकर तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद मेहरा को उनकी लव लाइफ के कारण भी याद किया जाता है। विनोद मेहरा की बात होती है तो एक्ट्रेस रेखा के नाम का जिक्र जरूर होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विनोद मेहरा और रेखा ने सबसे छिपकर शादी की थी। दोनों की शादीशुदा जिंदगी करीब दो महीने ही चली। 1973 में इस जोड़ी की खबरें आए दिन मीडिया में सुर्खियां बटोरती थीं। कभी अफेयर तो कभी शादी की खबरें आए दिन छपती रहती थीं। ऐसा दावा भी किया जाता है कि विनोद मेहरा की मां को रेखा पसंद नहीं थीं। इस वजह से विनोद मेहरा और रेखा के रिश्ते खराब हुए। आपको बता दें कि एक शो में रेखा ने विनोद मेहरा से शादी की बास से साफ इनकार किया था। 
Bigg Boss 16: बंद हुई शो की वोटिंग, ये हैं 'बिग बॉस 16' के टॉप-3 कंटेस्टेंट्स, कौन बनेगा विनर?

रेखा के अलावा, विनोद मेहरा ने तीन शादियां कीं। विनोद मेहरा की पहली शादी उनकी मां ने 1974 में मीना से करवाई थी, लेकिन ये रिश्ता चल नहीं पाया और 1978 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद विनोद का अफेयर बिंदिया गोस्वामी से चला। शादीशुदा विनोद ने बिंदिया के साथ घर बसा लिया। हांलाकि ये शादी भी लंबी नहीं चल पाई। इसके बाद विनोद मेहरा की जिंदगी में किरण नाम की लड़की ने दस्तक दी। अपनी चौथी शादी के बाद विनोद मेहरा ने जिंदगी को गले लगाने की कोशिश की। किरण और विनोद मेहरा ने 1987 में शादी रचाई। दोनों के दो बच्चे भी हुए। एक्टर की जिंदगी पटरी पर आई ही थी कि 30 अक्तूबर 1990 को दिल का दौरा पड़ने से महज 45 की उम्र में उनका निधन हो गया।
Hardik Pandya: दोबारा शादी करेंगे नताशा-हार्दिक, वैलेंटाइन डे पर होगा शुभ विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed