फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zeenat Aman Debut on Instagram see actress Posted her Photos with Special Caption

Zeenat Aman: जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, पहली पोस्ट की फैंस कर रहे जमकर तारीफ

Sun, 12 Feb 2023 06:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 12 Feb 2023 06:11 PM IST
सार

इंस्टाग्राम पर कुछ घंटों पहले अपना अकाउंट बनाने वाली जीनत ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। फैंस इन फोटोज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Zeenat Aman Debut on Instagram see actress Posted her Photos with Special Caption
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

70 और 80 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस जीनत अमान, यूं तो काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि, आज भी उनकी चर्चा किसी न किसी वजह से होती रहती है। जीनत इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, जीनत ने बाकी कलाकारों की तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एंट्री कर ली है। जीनत के इंस्टाग्राम  पर अपना अकाउंट बनाया है। उनके इस प्लेटफॉर्म पर आने से उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और जमकर उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने जो अपना पहला पोस्ट किया है वो भी चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन
यह भी पढ़ेंं- Bollywood: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने साउथ स्टार्स संग किया रोमांस, रोमांटिक सीन देख फैंस ने बजाईं सीटियां
विज्ञापन

कुछ घंटों पहले इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाने वाली जीनत ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। फैंस इन फोटोज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर अब फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, आप हमेशा की तरह सुंदर लग रही हैं।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''आपका स्वागत है मैम।'' इसके अलावा ज्यादातर लोग जीनत के पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

यह भी पढ़ेंं- Main Deendayal Hun: अब होगा दीनदयाल उपाध्याय की मौत की साजिश का खुलासा, अन्नू कपूर की मौजूदगी में फिल्म शुरू

बता दें कि गुजरे जमाने में जीनत ने बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ काम किया है। अमिताभ बच्चन, शशि कपूर विजय अरोड़ा, देव आनंद जैसे स्टार्स के साथ वह स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुकी हैं। फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। साल 2019 में वह फिल्म पानीपत में कैमियो रोल में नजर आई थीं। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त लीड रोल में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed