फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hardik Pandya Natasha Stankovic will marry again in Udaipur after 3 years of court marriage

Hardik Pandya: दोबारा शादी करेंगे नताशा-हार्दिक, वैलेंटाइन डे पर होगा शुभ विवाह

Sun, 12 Feb 2023 06:27 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 12 Feb 2023 06:27 PM IST
सार

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और तीन साल टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के कैप्टन हार्दिक पांड्या दोबारा से शादी करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Hardik Pandya Natasha Stankovic will marry again in Udaipur after 3 years of court marriage
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक और उनके क्रिकेटर पति हार्दिक पांड्या इंडस्ट्री के सुपर कूल कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साल 2020 में उदयपुर में कोर्ट मैरिज की थी और शादी से पहले ही कपल ने बेबी बॉय को वेलकम किया था। 

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है हार्दिक और नताशा कि कोर्ट मैरिज काफी जल्दबाजी में हुई थी और स्टार कपल लैविश वेडिंग करना चाहता था। हालांकि कोविड और फिर क्रिकेट के बिजी शेड्यूल की वजह से मौका नहीं मिला था। अब बताया जा रहा है कि उदयपुर में होने वाली शादी के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hardik Pandya Natasha Stankovic will marry again in Udaipur after 3 years of court marriage
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

तो वहीं, नताशा और हार्दिक पति-पत्नी बनने के तीन साल बाद दोबारा शादी करने वाले हैं। दोनों की प्राइवेट शादी को पूरे तीन साल हो चुके हैं और अब वे दोबारा से वैलेंटाइन डे पर अपनी वेडिंग के लिए प्लान कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या साल 2020 में नताशा स्टेनकोविक के साथ शादी कर चुके है लेकिन वह आगामी 14 फरवरी को एक बार फिर शादी करने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी उदयपुर के एक होटल से होगी और इस शाही समारोह में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। शादी के फंक्शन 13 फरवरी से 16 फरवरी तक चलेंगे। हल्दी-मेहंदी और संगीत के साथ शादी के बाद भी एक फंक्शन रखा गया है। बता दें कि यह काफी शानदार शादी होने वाली है और इसकी तैयारी पिछले साल नवंबर में शुरू हो गई थी।

हार्दिक और नताशा की पहली मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। नताशा तब नहीं जानती थीं कि हार्दिक क्रिकेटर हैं। एक इंटरव्यू के दौरान हार्दिक ने खुद इस कहानी के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था- नताशा को कोई अंदाजा नहीं था कि मैं कौन हूं। हमने एक-दूसरे से बातचीत की और धीरे-धीरे करीब आए। हार्दिक और स्टैनकोविक कई पार्टियों में भी साथ दिखने लगे। हालांकि, 2020 से पहले दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया। हार्दिक को लगा कि नताशा ही वह इंसान हैं, जिसके साथ वह पूरी जिंदगी बिता सकते हैं। इसके बाद हार्दिक ने नताशा को अपने परिवार से मिलाया और एक साल के अंदर ही हार्दिक ने रिश्ते पर मुहर लगा दी।

यह भी पढ़ें: दो साल बाद सोनू सूद ने निभाया फूड स्टॉल मालिक से किया वादा, वीडियो देख तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed