बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का सोमवार सुबह निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 77 वर्षीय अभिनेता ने मुंबई के अपने घर में अंतिम सांस ली। विजू खोटे ने फिल्म 'शोले' में 'कालिया' का किरदार निभाया था। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया है।
दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का निधन, 'शोले' में 'कालिया' के किरदार से हुए थे मशहूर
Veteran actor Viju Khote passes away in Mumbai. He was 77 years old. pic.twitter.com/qL8XA2XXmr
— ANI (@ANI) September 30, 2019
विजू खोटे को अभिनय विरासत में मिली थी। उनके पिता नंदू खोटे नामी स्टेज अभिनेता थे और बुआ दुर्गा खोटे दिग्गज अभिनेत्री थीं। विजू की बड़ी बहन शुभा खोटे भी फिल्मी दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं।
विजू खोटे के निधन पर बॉलीवुड के जाने माने लोगों ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। फिल्ममेकर अशोक पंडित, ईशा गुप्ता और कविता कौशिक समेत दूसरे सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विजू खोटे को विरासत में मिली थी अदाकारी, बहन और भांजी भी हैं मशहूर एक्ट्रेस