फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vijay varma fatima sana shaikh film Ul Jalool Ishq shooting wrap producer manish malhotra shares pics and note

Ul Jalool Ishq: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की 'उल जलूल इश्क' की शूटिंग पूरी, मनीष मल्होत्रा ने साझा किया नोट

Sun, 17 Mar 2024 10:54 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 17 Mar 2024 10:54 AM IST
सार

अभिनेता विजय वर्मा और फातिमा सना शेख ने अपने आगामी फिल्म 'उल जलूल इश्क' की शूटिंग पूरी कर ली है।

विज्ञापन
vijay varma fatima sana shaikh film Ul Jalool Ishq shooting wrap producer manish malhotra shares pics and note
उल जलूल इश्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय वर्मा को हाल ही में 'मर्डर मुबारक' में देखा गया। दर्शकों ने उनकी अदाकारी को खूब सराहा। वहीं अब विजय अपनी एक और नई फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह फिल्म है 'उल जलूल इश्क'। वहीं, फैंस के लिए भी एक खुशखबरी है। दरअसल, अभिनेता विजय वर्मा और फातिमा सना शेख ने अपने आगामी फिल्म 'उल जलूल इश्क' की शूटिंग पूरी कर ली है।

विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग हुई खत्म
फिल्म के निर्माता मनीष मल्होत्रा ने आज रविवार, 17 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक नोट के साथ सेट से तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने नोट में लिखा, 'यह फिल्म की शूटिंग का अंत है। फिल्म का प्रोडक्शन पूरा हो चुका है। यह उल जलूल इश्क है। आपकी कड़ी मेहनत, प्यार और जुनून के लिए आप सभी को धन्यवाद। विभु पुरी, नसीरुद्दीन सर, विजय वर्मा, फातिमा सना शेख को धन्यवाद।'

View this post on Instagram

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)


Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' की लेखिका स्नेहा हैं आमिर की मुरीद, बोलीं- वे आपको देते हैं रचनात्मक स्वतंत्रता

विज्ञापन
विज्ञापन

कास्ट और क्रू को कहा धन्यवाद
साथ ही उन्होंने फिल्म की टीम के कलाकार के साथ-साथ पूरी कास्ट और क्रू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक तकनीशियन, अभिनेता और क्रू सदस्य को हमारे द्वारा दिए गए प्यार और जुनून को साझा करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह हमारी फिल्म है, 'उल जलूल इश्क'। वहीं उन्होंने कास्ट और क्रू के साथ तस्वीर भी साझा की। इस खबर के बाद से फैंस उत्साहित हो गए हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।
Shweta Bachchan: अनसीन तस्वीरों के साथ नव्या नवेली ने मां श्वेता बच्चन के जन्मदिन को बनाया खास, पोस्ट वायरल
 

विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
कुछ महीने पहले मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पहले दिन की शूटिंग की कई तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'हमारी भावनात्मक और प्रेम यात्रा की शुरुआत.... उल जलूल इश्क की शूटिंग आज से शुरू हो रही है। पोस्ट में मनीष मल्होत्रा ने फिल्म के मुहूर्त से फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर साझा की। अन्य दो पोस्ट में उन्होंने फिल्म के सेट से एक मॉनिटर की तस्वीरें साझा कीं। विभु पुरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है। 
Guru Randhawa: अभिनेता बनने के लिए गुरु रंधावा ने खूब बेले पापड़, गायक ने साझा किया 'कुछ खट्टा हो जाए' का अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed