फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Laapataa Ladies writer Sneha Desai talks about aamir khan said he respect your creative freedom and ideas

Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' की लेखिका स्नेहा हैं आमिर की मुरीद, बोलीं- वे आपको देते हैं रचनात्मक स्वतंत्रता

Sun, 17 Mar 2024 10:28 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 17 Mar 2024 10:28 AM IST
सार


स्नेहा देसाई ने बहुत बारीकी के साथ फिल्म 'लापता लेडीज' को लिखा है। उन्होंने भारत के गांवों में महिलाओं और लड़कियों की दशा को हूबहू पर्दे पर उतारा है।

विज्ञापन
Laapataa Ladies writer Sneha Desai talks about aamir khan said he respect your creative freedom and ideas
स्नेहा देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साल 2023 में विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' बॉक्स ऑफिस पर धमाल दिखाने में कामयाब हुई थी। कम बजट से बनी इस ने दर्शकों को सिनेमाहॉल तक आने के लिए मजबूर कर दिया था। इन दिनों वही वही हाल किरण राव द्वारा निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज' का है। 'लापता लेडीज' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हाल ही में फिल्म की लेखिका स्नेहा देसाई ने फिल्म से जुड़े कई विषयों पर दिलचस्प खुलासे किए। 
विज्ञापन



आमिर काम करने की आजादी देते हैं 
'लापता लेडीज' स्नेहा की पहली फीचर फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 'पुष्पा इम्पॉसिबल' और 'वागले की दुनिया' जैसे हिट शो लिखे हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान जब स्नेहा से पूछा गया कि आमिर खान के साथ करके उन्हें कैसा लगा। इस सवाल के जवाब में स्नेहा कहती हैं, 'लोगों को लगता है कि अगर आप आमिर खान के साथ काम कर रहे हैं तो वे आपको काम करने की आजादी नहीं देते हैं, लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। वे किसी के भी काम में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करते हैं।'
विज्ञापन


Randeep Hooda Interview: कांग्रेस की गोभी खोदने के लिए नहीं बनाई ये पिक्चर, सशस्त्र क्रांति पर इतिहास...
विज्ञापन
विज्ञापन


रचनात्मक स्वतंत्रता और विचारों का सम्मान
स्नेहा आगे कहती हैं, 'मुझ जैसी नई लेखिका को 'लापता लेडीज' के सेट पर जैसा सम्मान आमिर और किरण से मिला उसे शब्दों में बयान कर पाना मुश्किल है। इस फिल्म के दौरान मुझ काफी कुछ सीखने को मिला। इतना ही नहीं मेरे विचारों को उन्होंने सम्मान किया साथ ही साथ मैंने पूरी आजादी से फिल्म के किरदारों को लिखा था।'

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के घर आया नन्हा मेहमान, दिवंगत गायक की मां ने दिया बेटे को जन्म

भारतीय महिलाओं की कहानी 
स्नेहा देसाई ने बहुत बारीकी के साथ फिल्म 'लापता लेडीज' को लिखा है। उन्होंने भारत के गांवों में महिलाओं और लड़कियों की दशा को हूबहू पर्दे पर उतारा है। इस विषय में स्नेहा कहती हैं, 'मैं और किरण चाहते थे कि फिल्म वास्तविकता के नजदीक रहे इसलिए हमने काफी रिसर्च करके फिल्म के किरदारों को लिखा है। 'मंजू माई' का किरदार किरण के दिमाग से उपजा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed