Shweta Bachchan: अनदेखी तस्वीरों के साथ नव्या नवेली ने मां श्वेता बच्चन के जन्मदिन को बनाया खास, पोस्ट वायरल
नव्या नवेली नंदा ने मां श्वेता बच्चन को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं।
विस्तार
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की लाडली बेटी श्वेता बच्चन 17 मार्च को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर नव्या नवेली नंदा ने अपनी मां के नाम एक खास पोस्ट साझा की है। नव्या ने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देने के लिए बचपन की कुछ अनमोल तस्वीरें चुनीं। नव्या के जरिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की गईं ये तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गईं।
मां के नाम नव्या की खास पोस्ट
नव्या नवेली नंदा ने मां श्वेता के जन्मदिन के अवसर पर बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मां..आई लव यू।' एक फोटो में श्वेता छोटी सी नव्या को गोद में लिए नजर आ रही हैं और ऐसा लग रहा है कि वह उसे शांत कराने की कोशिश कर रही हैं। वहीं दूसरे में श्वेता कुर्सी पर बैठी हैं और नव्या कुछ अभिनय करने की कोशिश कर रही है। निश्चित रूप से ये बहुत प्यारी तस्वीरें हैं। फिलहाल नव्या अपनी दादी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन के साथ पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या 2' में नजर आ रही हैं।
Guru Randhawa: अभिनेता बनने के लिए गुरु रंधावा ने खूब बेले पापड़, गायक ने साझा किया 'कुछ खट्टा हो जाए' का अनुभव
असफलता पर श्वेता की दो टूक
अपनी बेटी नव्या नवेली नंदा के शो 'व्हाट द हेल नव्या 2' के हालिया एपिसोड के दौरान, श्वेता बच्चन नंदा ने असफलता के प्रति अपनी नापसंदगी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'असफलता किसे अच्छी लगती है। खासकर मैं जो अत्यधिक उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों के परिवार से आती हूं। इस कारण मुझे असफलता और ज्यादा कठिन लगती है।'
R Madhavan: माधवन ने थ्री इडियट्स के शूटिंग दिनों को किया याद, बताया- नशे वाले सीन में आमिर ने किया था कारनामा
नव्या नंदा की पॉडकास्ट जर्नी
नव्या नंदा ने साल 2022 में 'व्हाट द हेल नव्या' के साथ यूट्यूब पर अपनी पॉडकास्ट यात्रा शुरू की। अपने पॉडकास्ट में, वह दादी जया बच्चन और मां श्वेता के साथ समाज में महिलाओं के सामने आने वाले मुद्दों पर बात करती हैं। एपिसोड नव्या के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम होते हैं। इसे आईवीएम पॉडकास्ट द्वारा बनाया गया था और बम्बल इंडिया द्वारा सशक्त किया गया।