{"_id":"58bb9b434f1c1b2e4d831519","slug":"vidyut-jamwal-film-commando-2-and-logan-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत जामवाल की फिल्म 'कमांडो 2' ने दो दिन में कमाए 5.10 करोड़, जानें 'लोगन' का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विद्युत जामवाल की फिल्म 'कमांडो 2' ने दो दिन में कमाए 5.10 करोड़, जानें 'लोगन' का कलेक्शन
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
कमांडो 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में नए एक्शन हीरो बनकर उभर रहे विद्युत जामवाल की फिल्म 'कमांडो 2' पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई थी। भले ही इसे क्रिटिक्स ने बहुत अच्छे रिव्यूज ना दिए हों लेकिन ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। ये फिल्म काले धन के मुद्दे पर आधारित है।
कमाई की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 5.10 करोड़ हो गई है। निर्देशक देवेन भोजानी की ये फिल्म 'कमांडो' का सीक्वल है। विद्युत जामवाल फिल्म में दमदार एक्शन हीरो की भूमिका निभाई है। वहीं एक्ट्रेस अदा शर्मा और ईशा गुप्ता ने ग्लैमर का तड़का लगाया है।
बता दें कि फिल्म ‘कमांडो-2’ को हिन्दी के अलावा दो और भाषाओं तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया गया है। इसे 2200 स्क्रीन्स के साथ रिलीज किया गया है। भले ही मल्टीप्लेक्स में इसको देखने वालों की बहुत ज्यादा भीड़ न लगी हो लेकिन सिंगल स्क्रीन्स थिएटरों में इसको देखने वालों की तादात अच्छी-खासी है।
विज्ञापन
वहीं हॉलीवुड फिल्म 'लोगन' भी शनिवार को रिलीज हो गई थी। इस फिल्म ने पहले दिन की कमाई के मामले में 'कमांडो 2' को पछाड़ दिया है। लोगन ने पहले दिन 4.75 करोड़ रुपए कमाए।
तरण आदर्श ने फिल्म के आंकड़े जारी करते हुए लिखा कि फिल्म का बिजनेस रविवार को और ऊपर जाने की उम्मीद है। कहानी की बात करें तो एक्स मैन सीरीज की इस फिल्म में वॉल्वरीन बूढ़ा हो गया है लेकिन उसके अंदर दुश्मनों की हड्डियां तोड़ डालने वाला जुनून और ऊर्जा अभी भी बनी हुई है।