Viral Video: विद्युत जामवाल ने जलती हुई मोमबत्ती का मोम अपने चेहरे पर डाला, देखें वायरल वीडियो
Vidyut Jammwal Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल अपने अभिनय के साथ ही अपनी फिटनेट के लिए जाने जाते हैं। आज उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास और हैरान कर देने वाला वीडियो शेयर किया है।
विस्तार
इस वीडियो को विद्युत ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में एक्टर अपने चेहरे पर मेमबत्ती डालते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'प्राचीन कलारीपयट्टू और योग का सम्मान। ये हमें सीमाएं पार करने की ताकत देते हैं। मोमबत्ती का मोम और आंखों पर पट्टी- योद्धा की भावना का सबूत।'
इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की ढेर सारी प्रतिक्रियाएं आईं। उनकी फिल्म 'कमांडो' की को-स्टार अदा शर्मा ने लिखा, 'स्टेज पर आग लगा दी और खुद पर भी।' एक फैन ने लिखा, 'चेहरे पर मोम डालना बहादुरी और दर्द सहने की ताकत दिखाता है। सलाम विद्युत सर।' दूसरे फैन ने लिखा, 'यह कमाल है। इसलिए आप लेजेंड हैं।'
विद्युत हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' से डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म 16 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी। इसमें नोआ सेंटिनियो, एंड्रयू कोजी, कैलिना लियांग, रोमन रेन्स, डेविड दस्तमलचियन, कोडी रोड्स, एंड्रयू शुल्ज़, एरिक आंद्रे, 50 सेंट और जेसन मोमोआ जैसे स्टार्स भी हैं।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने अनन्या पांडे से कहा कुछ ऐसा, अभिनेत्री की आंखों में आ गए आंसू; देखें वायरल वीडियो..