Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ananya Panday In Tears After Veteran Actor Amitabh Bachchan Praises Her Performance In Kesari 2

अमिताभ बच्चन ने अनन्या पांडे से कहा कुछ ऐसा, अभिनेत्री की आंखों में आ गए आंसू; देखें वायरल वीडियो

Tue, 23 Dec 2025 08:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 23 Dec 2025 08:14 PM IST
सार

Ananya Panday: अनन्या पांडे ने आज 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17' का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। इस वीडियो में बिग बी ने अनन्या से कुछ ऐसा कहा, जिसकी वजह से अभिनेत्री की आंखों में आंसू आ गए। 
 

विज्ञापन
Ananya Panday In Tears After Veteran Actor Amitabh Bachchan Praises Her Performance In Kesari 2
अनन्या पांडे और अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों स्टार्स 'केबीसी 17' के मंच पर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे। जिसका वीडियो आज अनन्या ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक जगह अनन्या को बिग बी की बात पर रोना आ गया। जानिए क्या रही वजह
विज्ञापन
Trending Videos

वायरल वीडियो
अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन 'केसरी 2' फिल्म के सभी कलाकारों की तारीफ कर रहे हैं। खास तौर पर जब बिग बी ने अनन्या के अभिनय को बहुत शानदार बताया, तो अनन्या भावुक हो गईं और 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के मंच पर उनकी आंखें भर आईं। बाद में अनन्या ने इस क्लिप को आज इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'किसी भी अभिनेता के जीवन का सबसे बड़ा पल। अमित जी, मैं आपके ये शब्द हमेशा याद रखूंगी।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ ने की अनन्या की तारीफ
अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'केसरी चैप्टर 2' में कई बड़े कलाकार थे और सबने अच्छा काम किया, लेकिन अनन्या ने बड़े कलाकारों के बीच भी अपनी भूमिका बहुत अच्छे से निभाई। उनके डायलॉग कम थे, लेकिन आंखों और चेहरे के हाव-भाव से उन्होंने बहुत कुछ कह दिया। उन्होंने आगे कहा कि हम सब इसी पेशे में हैं, इसलिए शूटिंग से पहले ही किरदार समझ जाते हैं, लेकिन असली अभिनय तब होता है, जब दर्शक को लगे कि यह सब पहली बार हो रहा है। अनन्या ने यही खूबी दिखाई। बिग बी की इसी बात को सुनकर अनन्या बहुत भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन

'केसरी चैप्टर 2' के बारे में
फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में अनन्या के अभिनय की खूब तारीफ हुई। इस फिल्म में उन्होंने दिलरीत गिल नाम की एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं पर आधारित है। इसमें अनन्या के अलावा अक्षय कुमार और आर. माधवन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के बारे में
अनन्या पांडे फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसे करण श्रीकांत शर्मा ने लिखा है और समीर विद्वान्स ने निर्देशित किया है। फिल्म में कार्तिक और अनन्या के अलावा नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ और टीकू तलसानिया सहायक भूमिकाओं में हैं। 

यह भी पढ़ें: 'जन नायकन' का हिंदी टाइटल हुआ रिवील, नए पोस्टर में भिड़ते दिखे थलपति विजय और बॉबी देओल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed