विद्युत जामवाल ने की रेलवे के इस कदम की जमकर तारीफ, अब बचाई जा सकेंगी कई जानें
देश में रेलवे ट्रैक पर आकर ट्रेन से टकराकर हाथियों के मारे जाने की घटना में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे घटनाओं की संख्या में कमी लाने के लिए भारतीय रेलवे एक नई रणनीति अपनाने वाली है। रेलवे के इस कदम को साथ मिला है बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल का। विद्युत को जानवरों से बेहद प्यार है और इसी का नतीजा है कि वह रेलवे के इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए खुद सामने आए हैं। रेलवे द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 2013 से अब तक 70 हाथियों की मौत ट्रेन से टकराने से हुई है।
विद्युत जामवाल अपनी आने वाली फिल्म 'जंगली' में भी हाथियों के साथ दोस्ती करते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म अमेरिकन फिल्ममेकर चक रसेल के डायरेक्शन में बन रही है। फिल्म एक नए तरीके से इंसान और हाथी के बीच के रिश्तों पर आधारित है। चक रसेल ने 'द मास्क' और 'द स्कोर्पियन किंग' जैसी बिग हॉलीवुड हिट फिल्में दी है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
Congratulations to everyone behind this initiative, thank you @RailMinIndia @RailNf & @PiyushGoyal ji for being so thoughtful about the lives of our ELEPHANTS! This sure will help us save the mighty giants from tragedies in futurehttps://t.co/M94X5mid9U
विज्ञापन विज्ञापन— Vidyut Jammwal (@VidyutJammwal) May 28, 2018
विद्युत ने रेलवे की इस कदम की तारीफ करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, रेल मंत्रालय और पीयूष गोयल जी को इस कदम के लिए बधाई। इससे कई हाथियों की जान बचाई जा सकेगी।