{"_id":"e19f2a76-2197-11e2-9bfd-d4ae52bc57c2","slug":"vidya-new-look-as-a-sexy-house-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्सी हाउसवाईफ बनीं विद्या बालन ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेक्सी हाउसवाईफ बनीं विद्या बालन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Oct 2012 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डर्टी पिक्चर के बाद एक बार फिर विद्या बालन सेक्सी अवतार में नजर आएंगी। सिल्क की तरह इस फिल्म में भी वह दर्शकों को सेडय़ूस करती दिखेंगी। विद्या का यह अवतार राजकुमार गुप्ता की फिल्म घनचक्कर में होगा। वे फिल्म में सेक्सी पंजाबी हाउसवाईफ के किरदार में होगी।
अपने इस किरदार के बारे में विद्या कहती हैं कि जो लोग यह सोचते हैं कि हाउसवाइफ बोरिंग होती है। इस फिल्म में मेरा यह किरदार उस सोच को पूरी तरह से बदल देगा। इस फिल्म में अपने पहनावे और हावभाव से विद्या दर्शकों को इस बात का एहसास कराएंगी कि यदि भूमिका अच्छी हो तो हाउसवाइफ के रोल में भी सिल्क वाला आकर्षण पैदा किया जा सकता है।
इस रोल के लिए विद्या खास तरह की पोशाकों में नजर आएंगी। विद्या अपनी इमेज तोड़ने के लिए जानी जाती हैं। पा, नो वन किल्ड जेसिका, इश्किया, डर्टी पिक्चर और कहानी इन सभी फिल्मों में विद्या अलग-अलग रोल में दिखी थीं। विद्या की हर भूमिका दर्शकों के साथ समीक्षकों को भी रास आई थी।