{"_id":"3c553194-54b6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"vidya-cuts-short-honeymoon-for-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटर पटरः हनीमून छोड़ क्यों लौटीं विद्या ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चटर पटरः हनीमून छोड़ क्यों लौटीं विद्या
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 02 Jan 2013 01:57 PM IST
विज्ञापन
विद्या जितनी अच्छी अभिनेत्री हैं उतनी ही बेहतरीन बेटी और बहू भी हैं। वह अपनी हर भूमिका की जिम्मेदारी समझते हुए उसे जस्टीफाई करना भी जानती हैं। शादी के बाद भी विद्या की संजीदगी बरकरार है। विद्या बालन का जन्मदिन 1 जनवरी को पड़ता है। इस बार वह एक जनवरी को हनीमून पर रहने वाली थीं।
विज्ञापन
वह हनीमून के लिए कैरेबियाई आइसलैंड गयी हुईं थीं। विद्या का वहां से लौटकर आने का कार्यक्रम अगले सप्ताह था। सूत्रों के अनुसार विद्या को यहां एहसास हुआ कि उन्हें जन्मदिन के मौके पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ रहना चाहिए। वह उन्हें मिस कर रहे थे। फिर क्या विद्या हनीमून बीच में ही छोड़कर भारत आ गईं। उनके इस फैसले में उनके पति सिद्घार्थ राय कपूर ने पूरा साथ दिया।
विज्ञापन
विद्या ने पिछले महीने ही यूटीवी के सीईओ सिद्घार्थ राय कपूर से शादी की है। शादी के बाद विद्या बालन की पहली फिल्म 'घनचक्कर' रिलीज होगी। फिल्म जून में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन
जल्द ही फिल्म में नजर आएंगी फ्रीडा
बदले-बदले अंदाज में दिखेंगी सोनाक्षी
एयर होस्टेस से भी बात नहीं करतीं कैटरीना