फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal Starrer Film Chhaava Director Laxman Utekar Reveal Actor Hurt During Intense Torture Scene

Vicky Kaushal: ‘छावा’ के डायरेक्टर ने रात भर विक्की को क्याें बांधकर रखा? लक्ष्मण उतेकर ने खुद साझा की घटना

Thu, 06 Feb 2025 05:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 06 Feb 2025 05:26 PM IST
सार

हाल ही में फिल्म ‘छावा’ के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने बताया कि एक सीन को शूट करने के लिए विक्की को रात भर बांधकर रखा गया। इसके कारण एक्टर को काफी तकलीफ भी हुई। आखिर डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने ऐसा क्यों किया? 
 

विज्ञापन
Vicky Kaushal Starrer Film Chhaava Director Laxman Utekar Reveal Actor Hurt During Intense Torture Scene
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

विस्तार

जल्द ही विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। हाल ही में फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने बताया कि वे एक खास सीन शूट कर रहे थे, जिसके लिए विक्की कौशल को रात भर बांधकर रखा गया। इस सीन का फिल्म से क्या कनेक्शन है? विक्की के साथ इस सीन के बाद क्या हुआ? जानिए। 

विज्ञापन


टॉर्चर करने वाला सीन फिल्माया गया 
हाल ही में लक्ष्मण उतेकर ने बताया कि फिल्म ‘छावा’ के आखिर दिनों की शूटिंग में संभाजी महाराज के जीवन का वो पहलू फिल्माया जाना था, जब औरंगजेब ने उन्हें प्रताड़ित किया था। ऐसे में विक्की कौशल पर भी वैसे ही सीन फिल्माए जा रहे थे। इसके लिए उन्हें बांधा गया, उनके हाथ जंजीरों से बंधे होते थे। शूटिंग का दिन खत्म हुआ तो विक्की के हाथ खोले गए लेकिन विक्की के हाथ सून पड़ गए, वह हाथों को हिला नहीं पा रहे थे।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Chhaava: एक दूसरे का चेहरा भी देखना पसंद नहीं करते थे विक्की कौशल और अक्षय खन्ना, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप 
विज्ञापन
विज्ञापन

Vicky Kaushal Starrer Film Chhaava Director Laxman Utekar Reveal Actor Hurt During Intense Torture Scene
फिल्म छावा के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर विक्की कौशल के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
एक महीने तक नहीं हुई शूटिंग 
लक्ष्मण उतेकर आगे बताते हैं कि विक्की की हालत देखकर तय किया गया कि कुछ दिन शूटिंग नहीं होगी, पहले उनके ठीक होने का इंतजार किया जाएगा। ऐसे में फिल्म का सेट हटाया गया। एक महीने बाद विक्की ठीक हुए, इसके बाद दोबारा सेट लगा और शूटिंग शुरू हुई। 

ये खबर भी पढ़ें:Chaavaa: संभाजी महाराज का किरदार निभाने में किसने की विक्की कौशल की मदद? बोले- 'ये किरदार नहीं दायित्व था'

संभाजी महाराज से जुड़ा था वो दिन 
लक्ष्मण उतेकर यह भी बताते हैं कि जिस दिन वे लोग विक्की कौशल पर टॉर्चर वाला सीन फिल्माया रहे थे, वो वही दिन था, जब संभाजी महाराज को प्रताड़ित किया गया था। यह एक संयोग था कि हम भी उसी दिन अपनी फिल्म का वो सीन शूट कर रहे थे। फिल्म में औरंगजेब का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed