फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chhaava vicky kaushal and akshay khanna refused to interact each other during shoot know reason

Chhaava: एक दूसरे का चेहरा भी देखना पसंद नहीं करते थे विक्की कौशल और अक्षय खन्ना, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Tue, 04 Feb 2025 03:52 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 04 Feb 2025 03:52 PM IST
सार

Chhaava: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को लेकर इसके निर्देशक ने दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पूरी शूटिंग के दौरान विक्की कौशल और अक्षय खन्ना एक दूसरे का चेहरा भी नहीं देखना चाहते थे। 
 

विज्ञापन
Chhaava vicky kaushal and akshay khanna refused to interact each other during shoot know reason
विक्की कौशल और अक्षय खन्ना - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। इसके ट्रेलर ने फैंस को हिला के रख दिया, जिसके बाद से वह इसका बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। विक्की ने इस फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। मुगल शहंशाह औरंगजेब के किरदार में अक्षय खन्ना नजर आए हैं। इस फिल्म को लेकर दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में पता चला कि छावा की पूरी शूटिंग के दौरान विक्की और अक्षय ने एक-दूसरे से कभी बातचीत नहीं की।

विज्ञापन


शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से नहीं मिले विक्की-अक्षय
हाल ही में फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने खुलासा किया कि ‘छावा’ में फेस-ऑफ से पहले विक्की कौशल और अक्षय कुमार पहले कभी नहीं मिले थे। उन्होंने कहा, जिस दिन उनका एक साथ सीन शूट होना था, उसी दिन वह पहली बार एक-दूसरे से मिले और वह भी किरदारों के तौर पर।"

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: India’s Got Latent Show: कॉमेडियन समय रैना के शो पर पहुंची प्रतियोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानिए क्या है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन


हैलो-हॉय भी नहीं करते थे दोनों अभिनेता
निर्देशक के अलावा विक्की कौशल ने बताया कि शूटिंग के दौरान वह गुड मॉर्निंग, गुडबाय या हैलो भी नहीं किया करते थे, क्योंकि अक्षय ने औरंगजेब का किरदार निभाया था और उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज का। वह सीधे अपना सीन फिल्माने के दौरान मिले। विक्की कौशल ने कहा, "विकी कौशल के रूप में अक्षय खन्ना से कोई संवाद नहीं हुआ।" विक्की कौशल ने इस दौरान बताया कि सीन की गंभीरता को देखते हुए वह एक दूसरे के साथ कुर्सी पर अगल-बगल भी नहीं बैठा करते थे। विक्की कौशल ने कहा, "यह स्वाभाविक रूप से नहीं हुआ। मुझे उम्मीद है कि फिल्म की रिलीज के बाद मैं उनसे बात कर पाऊंगा, लेकिन शूटिंग के दौरान हमने कभी एक-दूसरे से बातचीत नहीं की।"


यह खबर भी पढ़ें: Junaid Khan: फराह खान ने 'लवयापा' से हटाए जुनैद खान के डांस सीन्स, बताया खराब डांसर, बोलीं- तुझसे नहीं होगा...

इस दिन रिलीज होगी  फिल्म
निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने खुलासा किया कि विक्की और अक्षय ने एक-दूसरे से बातचीत करने से इनकार कर दिया, क्योंकि वह अपने किरदारों में इतने डूबे हुए थे कि वे एक-दूसरे का चेहरा भी नहीं देखना चाहते थे। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंंदाना भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed