फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal opens up on the viral 'Ye Dukh Kaahe' scene from Masaan says he imagined he had lost his mother

Vicky Kaushal: विक्की ने मां के निधन की कल्पना कर शूट किया था 'ये दुख काहे खत्म नहीं होता' सीन, किया खुलासा

Wed, 06 Sep 2023 11:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 06 Sep 2023 11:28 AM IST
सार

विक्की कौशल ने कहा कि इस सीन के लिए पहले वह करीब एक घंटे तक गंगा किनारे बैठे रहे, फिर उन्होंने कल्पना करते हुए सोचा कि उन्होंने अपनी मां को खो दिया है।

विज्ञापन
Vicky Kaushal opens up on the viral 'Ye Dukh Kaahe' scene from Masaan says he imagined he had lost his mother
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विक्की कौशल की वर्ष 2015 में आई फिल्म 'मसान' का डॉयलॉग 'ये दुख काहे खत्म नहीं होता बे' इंटरनेट की दुनिया में खूब वायरल है। यूजर्स अलग-अलग परिस्थितियों के लिए इस डॉयलॉग का इस्तेमाल करके मीम्स साझा करते हैं। हाल ही में विक्की कौशल ने इस सीन को लेकर प्रतिक्रिया दी है। विक्की ने बताया कि शुरुआत में इस सीन में ऐसे इमोशंस लाने में उन्हें काफी दिक्कत हुई। एक्टर ने इस सीन की शूटिंग से जुड़ा किस्सा भी साझा किया।

विज्ञापन


मां को लेकर बुनी थी यह कहानी
विक्की कौशल ने कहा कि इस सीन के लिए पहले वह करीब एक घंटे तक गंगा किनारे बैठे रहे, फिर उन्होंने कल्पना करते हुए सोचा कि उन्होंने अपनी मां को खो दिया है। विक्की ने बताया कि उस दौरान उनके दिमाग में चल रहा था कि जब वह 'मसान' की शूटिंग से लौटेंगे, तो उनकी मां वहां नहीं होंगी और लोग उनसे कहेंगे, 'आपकी पहली फिल्म की शूटिंग हो रही थी और हमने आपको इसलिए नहीं बताया ताकि आपके काम में कोई बाधा न आए'।
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच मुफ्त देख सकेंगे बिग बी, जय शाह से गोल्डन टिकट मिला तो जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन


बहने लगे थे आंसू
विक्की का कहना है कि सीन के लिए उन्होंने एक पूरी कहानी बनाई, जिसमें उनकी मां के निधन को 20 दिन हो गए थे और किसी ने उन्हें जानकारी तक नहीं दी और सब कुछ पहले ही हो चुका था। अब उनके पास कुछ नहीं बचा था'। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा सोचने के बाद वह अपनी दबी हुई भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और आंसू की धारा बहने लगे।
Jawan Day 1 Collection: एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 25 करोड़ के पार, पहले दिन की कमाई 70 करोड़ रहने का ये है गणित

इस फिल्म में आएंगे नजर
विक्का ने यह खुलासा भी किया कि यही वजह है कि फिल्म के इस फ्रेम को लेकर किसी ने योजना नहीं बनाई थी। बता दें कि मसान का निर्देशन नीरज घेवाण ने किया था। इसमें श्वेता त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा भी अहम रोल में नजर आई थीं। विक्की के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आएंगे।
Jo Jonas Divorce: प्रियंका चोपड़ा की जेठानी का घर टूटा, निक जोनस के भाई ने दायर की तलाक की अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed