फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal happiest as wife Katrina Kaif Punjabi is husband goals Watch video from filmfare awards

Vicky Kaushal: 'शादी का लड्डू' खाकर और लोगों को विक्की ने दी सलाह, कटरीना की पंजाबी पर भी दिया मजेदार रिएक्शन

Sat, 29 Apr 2023 01:45 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 29 Apr 2023 01:45 PM IST
सार

विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को एक साल से ज्यादा हो गया है। विक्की ने एक बार फिर दिखा दिया कि उनकी पत्नी के साथ उनका रिश्ता कितना मजेदार है।

विज्ञापन
Vicky Kaushal happiest as wife Katrina Kaif Punjabi is husband goals Watch video from filmfare awards
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : insta

विस्तार

विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को एक साल से ज्यादा हो गया है। लेकिन दोनों आज भी किसी नए नवेले कपल की तरह बर्ताव करते हैं, जो फैंस को खूब पसंद आता है। लोगों को अक्सर कपल गोल्स देने वाले विक्की कौशल और कटरीना कैफ के एक प्यार भरे मोमेंट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, विक्की कौशल हाल ही में मुंबई में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में शामिल हुए थे, जिस दौरान उनसे शादी पर सलाह देने के लिए कहा गया। अभिनेता के जवाब ने सभी के चेहरों पर मुस्कान ला दी।

विज्ञापन

विक्की कौशल ने दी सलाह?
जब फिल्मफेयर अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर विक्की कौशल से शादी पर सलाह देने के लिए कहा तो अभिनेता ने कहा, 'मेरी शादी को असल में सिर्फ डेढ़ साल ही हुआ है। कुछ भी हो, मैं देने की नहीं सलाह लेने की कैटेगरी में हूं। मैं केवल यही सलाह दे सकता हूं कि शादी कर लो।'
विज्ञापन

Irrfan Khan: 'दर्द... खुशी... आंसू और मुस्कान, सबकुछ अधूरा तुम्हारे बिना जान' सुतापा-बाबिल को यूं याद आए इरफान
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसा होता है कटरीना के पंजाबी बोलने पर रिएक्शन?
इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने कटरीना कैफ को कौन सी पंजाबी चीज सिखाई है, तो विक्की ने बताया कि कैसे उन्होंने उन्हें 'कैसी हो? मैं अच्छा हूं' पंजाबी में कहना सिखाया है। विक्की ने कहा, 'जब भी वह पंजाबी में कोई वाक्य या लाइन बोलती हैं, तो मैं बेहोश हो जाता हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



किन फिल्मों में आएंगे नजर
विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ 'गोविंदा नाम मेरा' में देखा गया था। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर रिलीज हुई थी और इसमें विक्की को एक अलग ही अवतार में देखा गया था। दूसरी तरफ, कटरीना की बात करें तो अभिनेत्री  के पास 'मैरी क्रिसमस' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्में हैं। इसके साथ ही उनके पास जोया अख्तर द्वारा निर्देशित 'जी ले जरा' भी है।
Zarina Wahab: राबिया खान की चूनौती पर जरीना वहाब ने किया रिएक्ट, बोलीं- संतुष्टि के लिए जो चाहे कर सकती हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed