फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal Father Sham Kaushal Crushes Intense Gym Workout At 70 Major Fitness Goals

70 साल की उम्र में भी कितने फिट हैं विक्की कौशल के पिता शाम, जिम में जमकर करते हैं कसरत

Tue, 14 Apr 2026 06:57 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 14 Apr 2026 06:57 PM IST
सार

Vicky Kaushal Father Sham Kaushal: विक्की कौशल के पिता शाम कौशल 70 साल के हैं। इतनी उम्र में भी शाम कौशल कैसे फिट रहते हैं।  

 

विज्ञापन
Vicky Kaushal Father Sham Kaushal Crushes Intense Gym Workout At 70 Major Fitness Goals
विक्की कौशल-शाम कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के पिता शाम कौशल 70 साल की उम्र में भी फिटनेस के लिए एक बेहतरीन उदाहरण पेश कर रहे हैं। शाम कौशल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें 70 साल के एक्शन डायरेक्टर को जिम में बेंच प्रेस करते हुए देखा जा सकता है। वे वजन उठाकर व्यायाम कर रहे हैं।

विज्ञापन

शाम कौशल का वीडियो
शाम कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शाम जिम में जमकर कसरत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ शाम ने कैप्शन में लिखा, 'ईश्वर की कृपा से छोटे-छोटे प्रयास जारी रखने की प्रेरणा मिलती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं शाम कौशल
शाम कौशल बॉलीवुड में एक प्रसिद्ध एक्शन डायरेक्टर हैं। उन्होंने कई साल तक बॉलीवुड में काम किया है। उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'राजी', 'दंगल' और 'संजू' जैसी बड़ी फिल्मों में एक्शन सीक्वेंस डिजाइन किए हैं। उनके बेटे विक्की कौशल बॉलीवुड के एक सफल अभिनेता हैं। 

विज्ञापन

विक्की का करियर
विक्की ने 'मसान' से अपनी शुरुआत की थी। बाद में विक्की ने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'राजी', 'सरदार उधम', 'सैम बहादुर' और 'छावा' जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार अभिनय किया। विक्की कौशल की शादी दिसंबर 2021 में कटरीना कैफ से हुई थी। नवंबर 2025 में इस कपल को एक बेटा हुआ है। विक्की के छोटे भाई सनी कौशल भी फिल्मों में काम कर रहे हैं। उन्होंने 'गोल्ड', 'शिद्दत' और 'चोर निकल के भागा' जैसी फिल्मों में काम किया है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे विक्की कौशल
विक्की कौशल जल्द ही कई प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगी। इसके अलावा वह अमर कौशिक की पौराणिक फिल्म 'महावतार' में परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा विक्की निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर आ सकते हैं।


यह भी पढ़ें: Brahmastra 2: नमित मल्होत्रा ने दी 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल को लेकर नई अपडेट, बोले- 'इस सफर को आगे बढ़ा...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed