फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   veteran actress helen will return with web series brown  

Helen Comeback: 84 साल की उम्र में बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी हेलेन, करिश्मा कपूर के साथ आएंगी नजर 

Tue, 10 May 2022 04:14 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 10 May 2022 04:14 PM IST
विज्ञापन
veteran actress helen will return with web series brown  
हेलेन - फोटो : सोशल मीडिया

'पिया तू अब तो आ जा' और 'ये मेरा दिल यार का दीवाना' गाना सुनकर सिर्फ एक ही नाम याद आता है और वो है हेलेन। 60 और 70 के दशक में फिल्मों में अपने कैबरे डांस के लिए मशहूर हेलेन लंबे वक्त के बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। सलमान खान की स्टेपमॉम को आखिरी बार करीना कपूर के साथ फिल्म हिरोइन में देखा गया था। दिग्गज अभिनेत्री 84 साल की उम्र में फिल्म डेली बेली के निर्देशक अभिनव देव की ड्रामा वेब सीरीज 'ब्राउन' से वापसी करेंगी।  'ब्राउन' में करिश्मा कपूर भी लीड रोल में होंगी। इस सीरीज की कहानी अभीक बरुआ की किताब 'सिटी ऑफ डेथ' पर आधारित है। 

विज्ञापन

ब्राउन में सूर्या शर्मा भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। ये वेब सीरीज महिला पर आधारित होगी। इसमें हेलेन और करिश्मा दमदार अंदाज में नजर आएंगी। हालांकि मेकर्स ने इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अपने किरदार के बारे में हेलेन ने कहा- जब  मुझे अपने किरदार के बारे में पता चला तो मुझे ये समझना काफी आसान था कि टीम मेरे रोल को लेकर क्लियर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

veteran actress helen will return with web series brown  
हेलेन - फोटो : सोशल मीडिया

हेलेन ने आगे कहा- 'यह न केवल एक रोमांचक क्राइम ड्रामा है बल्कि जब से मैंने काम को लेकर अभिनय की तारीफ सुनी है, तो यह मेरे लिए और भी आसान हो गया। मैं सेट पर वापस आने के बाद बस खुद को एंजॉय कर रही थी।' उन्होंने कहा- मेरे आखिरी बार फिल्मों में आने के बाद से अब चीजें बदल गई हैं, इसलिए मैं ये देखकर घबरा गई थी। लेकिन बदलाव देखने के बाद अच्छा लगा और अब जो हो रहा है इसका एक्सपीरियंस मैंने पहले कभी नहीं किया।

विज्ञापन

हेलेन ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 19 साल की उम्र में फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' से की थी। इस फिल्म के गाने मेरा नाम चिन चिन चू से हेलन को अलग पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कम से कम 700 फिल्मों में काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed