फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran actor, theatre person Sulabha Deshpande passes away

नहीं रहीं अभिनय को नए आयाम देने वाली सुलभा देशपांडे

Sun, 05 Jun 2016 10:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 05 Jun 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
Veteran actor, theatre person Sulabha Deshpande passes away

2012 में आई फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' में श्रीदेवी के साथ मिसेज गोडबोले के किरदार में नजर आईं अभिनेक्षी सुलभा देशपांडे अब इस दुनिया में नहींम रहीं। 79 साल की सुलभा ने शनिवार को अंतिम सांस ली। लम्बे समय से बीमार चल रहीं सुलभा देशपांडे ने शनिवार को मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। अपनी तमाम उम्र अभिनय को समर्पित कर देने वाली सुलभा ने मराठी और हिंदी रंगमंच के अलावा मराठी और हिंदी की कई फिल्मों में भी काम किया।

विज्ञापन


सुलभा को एक स्टार के तौर पर पहचान कभी नहीं मिली लेकिन उनकी एक्टिंग से कई नए लोगों ने एक्टिंग करना सीखा। वो एक्टिंग का एक चलता-फिरता स्कूल थीं। उन्होंने जिन फिल्मों में कां किया उनमें  भूमिका, गमन, तमन्ना, विरासत, याराना, खून भरी मांग और इंग्लिश विंग्लिश जैसे नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


उनके निधन से बॉलीवुड और मराठी सिनेमा से इतर मराठी-हिंदी रंगमंच का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। मराठी रंगमंच के लिए उन्होंने बहुत काम किया। सुलभा जी ने अविष्कार नाम की एक संस्था बनाई थी जहां खास तौर से छोटे बच्चों के लिए संगीतमय नाटक बनाने और उन्हें सिखाने का काम करतीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुलभा आखिरी तक अपने इस काम में मग्न रहीं। वो अपने काम के लिए बेहद समर्पित और अनुशासित थी। अपने काम से शुरू से ही उन्हें लगाव रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed