{"_id":"757f3c94-a218-11e2-aa2d-d4ae52bc57c2","slug":"veena-malik-wants-to-marry-indian","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भारतीय से शादी करना चाहती हैं वीना मलिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किसी भारतीय से शादी करना चाहती हैं वीना मलिक
जालंधर/ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार वीना मलिक ने इच्छा जाहिर की है कि अगर उनकी शादी भारत में होती है तो अच्छा होगा और वह इसको पसंद भी करेगी।
विज्ञापन
वीना ने कहा कि हालांकि उन्होंने कोई लड़का पसंद नहीं किया है और न ही उनका किसी के साथ अफेयर है लेकिन अगर भारत में उनकी शादी होती है तो वह काफी खुश होंगी।
वीना मलिक बुधवार को जालंधर में क्लियोपेट्रा द्वारा आयोजित फैशन शो में हिस्सा लेने आई थीं। मलिक ने बताया कि वह भारत में और फिल्में करने की इच्छुक है।
पंजाबी फिल्म दिल दा मामला में बतौर नायिका आने वालीं मलिक ने कहा कि वह आगे भी पंजाबी फिल्म करने की इच्छुक है।
भारत में बेहतरीन बॉलीवुड एक्टर की बात पर मलिक ने कहा कि अजय देवगन इज वैरी हॉट। क्या वह शाहरूख खान को पसंद नहीं करती। इस पर वीना ने कहा कि अजय देवगन इज बैटर देन शाहरुख।
विज्ञापन
हां, शाहरुख जब लव सीन करते हैं तो वह देखने लायक होते हैं लेकिन अजय देवगन का मुकाबला नहीं है, वह उन्हें काफी पसंद करती हैं।
पाकिस्तान की मैग्जीन के कवर पेज पर छपे विवादित फोटो पर वीना ने कहा कि वह फोटो बनाए गए थे, उन्होंने इस बारे में पाकिस्तान में अपने वकील के जरिए केस दायर कर रखा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान वापस जाने के सवाल पर वीना ने कहा कि वह अभी पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती, उन्हें नहीं लगता कि भारत और पाकिस्तान में कोई अंतर है।
दो साल से वह पाकिस्तान नहीं गई हैं। वह एक आजाद नागरिक है, जहां चाहे रह सकती हैं, उन्हें रोका नहीं जा सकता।
पंजाबी भाषा में बात करने वाली वीना मलिक ने कहा कि भारत में उन्हें काफी प्यार मिला है, वह इसको छोड़कर जाना नहीं चाहती।
इस दौरान दिल दा मामला फिल्म के स्टार टीम राय जुझार, डौली संधू के अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर अंगद भी मौजूद थे।