{"_id":"0f61ead8-c513-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"veena-malik-committed-for-acting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझसे सिर्फ अभिनय कराएं और कुछ नहीं: वीना मलिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुझसे सिर्फ अभिनय कराएं और कुछ नहीं: वीना मलिक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 25 May 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक अभिनेत्री वीना मलिक की पहली हिंदी फिल्म 'जिंदगी 50-50' इस शुक्रवार रिलीज हुई है। वीना का कहना है कि एक बार फिल्म को साइन करने के बाद फिल्म को चलाने की जिम्मेदारी उन पर आ जाती है।
विज्ञापन
वीना मलिक ने कहा कि वह जन्मजात कलाकार हैं। वह मानती हैं कि उन पर फिल्म की जिम्मेदारी फिल्म के हस्ताक्षर करने के दिन से लेकर उसके रिलीज होने तक है।
वीना ने यहां अपनी फिल्म के प्रदर्शन के मौके पर कहा, मैं उस तरह की मौसमी कलाकार नहीं हूं जो कुछ दिनों तक फिल्मों में काम करने के बाद दूसरे व्यवसाय में चली जाऊं। मैं अभिनय करने के लिए पैदा हुई हूं। इसके अलावा मैं और कुछ नहीं करना चाहती हूं।
विज्ञापन
वीना मलिक ने कहा है कि मैं एक जिम्मेदार अभिनेत्री हूं। शुरू से लेकर अंत तक फिल्म के साथ खड़े रहना मेरी जिम्मेदारी है। फिर फिल्म सफल हो अथवा असफल।
राजीव एस. रूईया निर्देशित `जिंदगी 50-50` के प्रचार के लिए वीना ने एक अलग तरीका अपनाया है। इस फिल्म में वीना ने एक तवायफ की भूमिका अदा की है। वह इस फिल्म के प्रचार के सिलसिले में मुंबई की बदनाम बस्ती कामठीपुरा भी गई थीं।
विज्ञापन