Jaideep Ahlawat: ‘पागल हो क्या...थप्पड़ याद है?’, अमर उजाला के मंच पर किस सवाल के जवाब में जयदीप ने कही ये बात
Uttarakhand Samwad 2025: अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम संवाद का आयोजन 10 जून को राजधानी देहरादून में किया गया। दिग्गज अभिनेता जयदीप अहलावत भी यहां शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी पर भी खुलासा किया।
विस्तार
जयदीप अहलावत 10 जून को अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इसका आयोजन देहरादून में किया गया। अभिनेता ने यहां देहरादून से जुड़ी यादों, अभिनय यात्रा और संघर्ष पर बात की। उन्होंने बताया कि संघर्ष के दौर में वे मुंबई में छह लोगों के साथ रूम शेयर करके रहा करते थे। इसके अलावा उन्होंने निजी जिंदगी पर भी दिलचस्प बात की।
'पत्नी के सामने कोई कुछ नहीं'
संवाद में एक्टर से पूछा गया कि क्या जयदीप अहलावत को भी पत्नी से सुनने को मिलता है कि तुमने गीजर ऑन छोड़ दिया। टॉवल वापस बिस्तर पर डाल दिया। इस पर अभिनेता ने हंसते हुए जवाब दिया, 'इसमें जयदीप अहलावत क्या? कौन जयदीप अहलावत? पागल हो क्या...पत्नी के सामने कोई कुछ नहीं है। टॉवल पर, जूतों पर, सॉक्स के ऊपर, किचन की लाइट बंद नहीं की, किसी भी बात पर डांट पड़ सकती है'।
रेणु का थप्पड़ याद है?
एक्टर से आगे पूछा गया कि कभी ऐसा मन हुआ कि हाथीराम चौधरी का एक डायलॉग तो बोल ही दूं मैं अपनी पत्नी को? इस पर जयदीप अहलावत ने हंसते हुए कहा, 'वो रेणु का थप्पड़ याद है आपको'? बता दें कि 'पाताल लोक' वेब सीरीज में हाथीराम (जयदीप अहलावत) का उसकी पत्नी रेणु से थप्पड़ खाने का एक सीन है। यह सीन एक ऐसे पल को दिखाता है, जहां रेणु हाथीराम के व्यवहार से इतनी परेशान हो जाती है कि वह गुस्से में उसे थप्पड़ मार देती है।
Jaideep Ahlawat: 'कॉलेज से घर लौटकर पिता के गले लगते थे जयदीप', अमर उजाला संवाद में बोले- 'मैंने बैरियर तोड़ा'
जयदीप अहलावत के आगामी प्रोजेक्ट
इसके अलावा अभिनेता से उनके आगामी प्रोजेक्ट पर सवाल किया गया। जयदीप ने कहा, 'मेरे पास बहुत ज्यादा डेट्स नहीं हैं। अक्तूबर में एक फिल्म है 'इक्कीस', जो रिलीज होगी। मैंने इसमें धर्मेंद्र के साथ काम किया है। इसके अलावा 'हिसाब' फिल्म है, वह भी इस साल रिलीज होगी। 'फैमिली मैन 3' भी उम्मीद है इस साल रिलीज होगा'।