फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Uttarakhand Samwad 2025: Jaideep Ahlawat talks about Memories related to his father and scollege life

Jaideep Ahlawat: 'कॉलेज से घर लौटकर पिता के गले लगते थे जयदीप', अमर उजाला संवाद में बोले- 'मैंने बैरियर तोड़ा'

Tue, 10 Jun 2025 07:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 10 Jun 2025 07:11 PM IST
सार

Uttarakhand Samwad 2025: आज मंगलवार 10 जून को देहरादन में आयोजित अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम संवाद में दिग्गज अभिनेता जयदीप अहलावत ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने अभिनय, फिल्मों और स्ट्रगल सहित कई पहलुओं पर बात की।

विज्ञापन
Uttarakhand Samwad 2025: Jaideep Ahlawat talks about Memories related to his father and scollege life
जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता जयदीप अहलावत आज मंगलवार को देहरादून में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां अपने करियर और निजी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं। साथ ही उन्होंने अपने पिता से जुड़ा एक दिल छू लेने वाला किस्सा भी शेयर किया।

विज्ञापन

बोले- 'एक वक्त बाद मुझे अहसास हुआ'
संवाद में जयदीप अहलावत से पूछा गया कि आप कॉलेज में थे। शनिवार-रविवार को स्कूटर से घर आते थे। आकर अपने पिताजी से गले लगते थे। आज की पीढ़ी में भी पिता के गले लगते हुए झिझक होती है। आपने वह बैरियर कैसे तोड़ा? इस पर जयदीप ने कहा, 'यह सबके साथ है। हमारी पूरी पीढ़ी ने शायद यह फील किया होगा कि पिताओं ने कभी गले नहीं लगाया। पता नहीं उनके डीएनए में नहीं है यह चीज। लेकिन, आप भी सोचते हो कि ऐसा क्या है जो मां इतने प्यार से बात करती है और पिता वहीं तीन-चार सवाल करते हैं कि पढ़ाई ठीक चल रही है। एक बड़ी वजह यह रही कि मुझे साहित्य पढ़ने की जो आदत थी तो एक टाइम बाद अहसास हुआ कि यह जिम्मेदारी सिर्फ इनकी नहीं है। आपकी भी हो सकती है। आप क्यों उस बैरियर को नहीं तोड़ सकते। शायद पिता के पिता ने भी उन्हें कभी गले नहीं लगाया होगा। उन्हें भी वह महसूस हुआ। मुझे भी लगा कि इसे तोड़ना पड़ेगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों हाथों से गले नहीं लगाते थे पिता
एक्टर से जब पूछा गया कि आप जब पहली बार पिता से गले लगे, तो उनका क्या रिएक्शन था? इस पर उन्होंने कहा, 'यह तो याद नहीं। लेकिन, वह भी कभी दोनों हाथों से गले नहीं लगाते थे। एक ही हाथ से गले लगाते थे'।

Samwad 2025: ‘मुंबई का स्ट्रगल खुशनुमा था पर..’, अमर उजाला संवाद में बोले जयदीप अहलावत; परिवार पर कही ये बात

विज्ञापन

देहरादून से जुड़ी हैं यादें
संवाद में एक्टर से पूछा गया कि देहरादून की आपकी कई यादें जुड़ी हैं। आपने एसएसबी की परीक्षा के जरिए वह सपना भी संजोया कि एक बार क्लियर हो जाए तो इंडियन आर्मी का ऑफिसर बन जाऊं। जब वह सपना टूटा तो क्या टूटा? इस पर जयदीप अहलावत ने कहा, 'पहला रिश्ता तो देहरादून से वही बना था। 12वीं क्लास में। एसएसबी क्लियर न होना, सबसे पहले तो वह सच्चाई टकराती है। लेकिन फिर आप कोई न कोई रास्ता खोजते हो। जीवन कभी रुकता नहीं है। 19-20 साल का एक लड़का उस वक्त फेलियर जो महसूस कर सकता था और फिर उससे आगे बढ़ना'।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed