फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   US Israel Air Strikes On Iran Bollywood Actors Esha Gupta Sonal Chauhan Vishnu Machu In Trouble

सोनल चौहान ने पीएम से मांगी मदद, विष्णु मांचू ने बताया दुबई का हाल; यूएस-ईरान टकराव के बीच मुश्किल में सितारे

Sun, 01 Mar 2026 05:26 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 01 Mar 2026 05:26 PM IST
सार

US Israel And Iran Conflict: अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच टकराव से दुनिया भर के लोग प्रभावित हो रहे हैं। बॉलीवुड और साउथ फिल्मों से जुड़े कलाकार भी इस संकट की घड़ी में मिडिल ईस्ट और दुबई में फंस गए हैं। जानिए, कौन से फिल्मी सितारे इस अंतरराष्ट्रीय टकराव के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
US Israel Air Strikes On Iran Bollywood Actors Esha Gupta Sonal Chauhan Vishnu Machu In Trouble
यूएस, इस्राइल और ईरान टकराव के बीच मुश्किल में फंसे ये फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया है। जंग जैसी स्थिति बन गई है। ईरान में तबाही का मंजर दिख रहा है। दुनिया भर की फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं। इसी की कुछ फिल्मी सितारे दुबई और मिडिल ईस्ट में मौजूद थे, अब वह इस संकट में बुरी तरह से फंस चुके हैं। सोशल मीडिया के जरिए अपनी स्थिति को सरकार, परिवार जनों और फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। मदद की उम्मीद भी कई सेलेब्स सरकार से लगाए बैठे हैं। जानिए, कौन से फिल्मी सितारे, कहां-कहां फंसे हुए हैं। 

विज्ञापन

US Israel Air Strikes On Iran Bollywood Actors Esha Gupta Sonal Chauhan Vishnu Machu In Trouble
सोनल चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम@sonalchauhan

सोनल चौहान 
फिल्म 'जन्नत' फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान इस वक्त दुबई में फंसी हैं। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के टकराव की वजह से फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं। ऐसे में सोनल चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। सोनल चौहान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं जंग की वजह से दुबई में फंसी हुई हूं। फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं, भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं है। मैं घर वापस जाने के लिए सरकार से सुरक्षित यात्रा के लिए मार्गदर्शन चाहती हूं। किसी भी मदद के लिए शुक्रगुजार रहूंगी।' सोनल के अलावा कई फिल्मी सितारे या उनका परिवार दुबई में फंस गया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Sonal Chauhan Stranded: इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

US Israel Air Strikes On Iran Bollywood Actors Esha Gupta Sonal Chauhan Vishnu Machu In Trouble
अजित कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajithkumar.0fficial

साउथ एक्टर अजित कुमार 
साउथ फिल्मों के चर्चित एक्टर अजित कुमार एक रेसर भी हैं। वह अक्सर रेसिंग कॉम्पिटिशन के लिए दुबई जाते हैं। हाल ही में वह दुबई में थे। लेकिन अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच दुबई में फ्लाइट कैंसिल हो गई, इस वजह से वह वहीं फंस गए। एक्टर की सुरक्षा को लेकर उनके फैंस चिंतित हो गए। ऐसे में अजित कुमार के मैनेजर ने बताया है कि वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन

US Israel Air Strikes On Iran Bollywood Actors Esha Gupta Sonal Chauhan Vishnu Machu In Trouble
ईशा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@egupta

ईशा गुप्ता 
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी अबू धाबी से भारत नहीं लौट पा रही हैं। उन्होंने अपनी स्थिति के बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। वह इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखती हैं, ‘जो भी मैसेज कर रहे हैं वह मुझे जवाब न दे पाने के लिए माफ करें। मैं ठीक हूं, सुरक्षित हूं। डरावना समय है, बहुत मुश्किल वक्त है। भगवान हमारी रक्षा के लिए हैं। हमें भरोसा है कि भारत सरकार सुरक्षा के लिए सबसे अच्छा काम कर रही है। प्रभावित लोगों, फंसे हुए लोगों और सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हूं। उम्मीद है कि जल्द ही घर पहुंच जाऊंगी।'

ये खबर भी पढ़ें: इस्राइल-ईरान जंग के बीच अबु धाबी में कैसे हैं हालात? ईशा गुप्ता ने पोस्ट के जरिए दी जानकारी 

US Israel Air Strikes On Iran Bollywood Actors Esha Gupta Sonal Chauhan Vishnu Machu In Trouble
विष्णु मांचू - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विष्णु मांचू 
साउथ फिल्म ‘कन्नप्पा’ फेम एक्टर विष्णु मांचू भी दुबई में अपने परिवार से मिलने गए हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पीछे मिसाइलें नजर आ रही हैं। यह वीडियो उन्होंने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही वह पोस्ट में लिखते हैं, 'आज रात दुबई में परिवार से मिलने जा रहा हूं। आसमान में मिसाइलें दिख रही हैं। तेज आवाजों से हमारा घर हिल गया। प्रार्थना है कि कहीं भी कोई बच्चा अपनी छत के ऊपर युद्ध की आवाज सुनते हुए बड़ा न हो। आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए यूएई की डिफेंस फोर्स का शुक्रगुजार हूं। ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि जिंदगी सच में कितनी कीमती है। शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हर हर महादेव।' 

US Israel Air Strikes On Iran Bollywood Actors Esha Gupta Sonal Chauhan Vishnu Machu In Trouble
मीरा चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

मीरा चोपड़ा 
अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने जंग के इस माहौल में अमन और चैन की प्रार्थना की है। साथ ही भारतीय महसूस होने पर गर्व जताया है। वह एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर लिखती हैं, 'अनिश्चितता से भरी दुनिया में, मैं इस बात के लिए शुक्रगुजार हूं कि मेरा घर भारत है। एक ऐसा देश, जो अपने नागरिकों को साहस और विश्वास के साथ बचाता है। मेरा भारत महान'। मीरा चोपड़ा ने एक अन्य पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'भारतीय पासपोर्ट शायद आज का सबसे कीमती पासपोर्ट है'। 

US Israel Air Strikes On Iran Bollywood Actors Esha Gupta Sonal Chauhan Vishnu Machu In Trouble
केआरके - फोटो : इंस्टाग्राम
कमाल आर खान 
एक्टर, प्रोड्यूसर और कथित फिल्म क्रिटिक केआरके ने भी सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनका परिवार दुबई में मौजूद है। इस मुश्किल वक्त में वह अपने परिवार के लिए चिंता कर रहे हैं। केआरके ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए बताया कि रमजान के चलते उनकी पत्नी और बच्चे दुबई में हैं। वह  लिखते हैं, 'दुबई में मिसाइलों और ड्रोन के धमाके की आवाज की वजह से मेरा परिवार पूरी रात सो नहीं पाया। शहर के सभी लोगों के लिए यह बहुत खतरनाक स्थिति है।’ 

US Israel Air Strikes On Iran Bollywood Actors Esha Gupta Sonal Chauhan Vishnu Machu In Trouble
सुभाश्री गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम@subhashreeganguly_real
बंगाली एक्टर सुभाश्री गांगुली
इस मुश्किल घड़ी में मशहूर बंगाली एक्टर सुभाश्री गांगुली और उनके बेटे युवान भी दुबई में फंसे हुए हैं। अमेरिका, इस्राइल और ईरान टकराव के कारण दुबई में भी तनाव बढ़ गया है। सुभाश्री के दुबई में फंसे होने की जानकारी परिवार ने रविवार को साझा की है।  

US Israel Air Strikes On Iran Bollywood Actors Esha Gupta Sonal Chauhan Vishnu Machu In Trouble
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के कंपोजर संतोष नारायणन - फोटो : सोशल मीडिया
म्यूजिक कंपोजर संतोष नारायणन
अमेरिका-इस्राइल और ईरान टकराव के बीच म्यूजिक कंपोजर संतोष नारायणन ने बताया है कि एयरपोर्ट बंद होने से ठीक पहले वह मिडिल ईस्ट से निकल गए थे। फिल्म 'सिकंदर' के कंपोजर ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करके लिखा, 'एयरपोर्ट पूरी तरह से बंद होने से पहले मेरी कतर फ्लाइट शायद मिडिल ईस्ट से निकलने वाली आखिरी फ्लाइट थी। अभी स्टारलिंक से कनेक्ट हुआ। मैं अमेरिका के लिए उड़ान भर रहा हूं। इस इलाके में अपने सभी भाइयों और बहनों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।'
बता दें कि शनिवार को अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया। ईरान ने जवाबी हमले किए। मिसाइलों की वजह से दुनिया के सबसे व्यस्त दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई एयरपोर्ट को ऑपरेशन बंद करने पड़े। ऐसे में जो लोग जहां थे, वहीं फंसे रह गए। इन्हीं लोगों में हमारे कुछ फिल्मी सितारे और उनका परिवार भी शामिल है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed