फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonal Chauhan stranded in Dubai amid israel iran war asked help from pm modi

Sonal Chauhan Stranded: इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

Sun, 01 Mar 2026 07:38 AM IST
Sarijuddin अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Sarijuddin Updated Sun, 01 Mar 2026 07:38 AM IST
सार

Sonal Chauhan: इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। इसकी वजह से मिडिल ईस्ट में फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। ऐसे में अभिनेत्री सोनल चौहान दुबई में फंस गई हैं। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए पीएम मोदी से मदद मांगी है।

विज्ञापन
Sonal Chauhan stranded in Dubai amid israel iran war asked help from pm modi
सोनल चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'जन्नत' फेम अभिनेत्री सोनल चौहान मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच दुबई में फंस गई हैं। जंग की वजह से फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं। ऐसे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। 
विज्ञापन


सोनल चौहान ने पीएम मोदी से मांगी मदद
सोनल चौहान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं जंग की वजह से दुबई में फंसी हुई हूं। फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं है। मैं घर वापस जाने के लिए सरकार से सुरक्षित यात्रा के लिए मार्गदर्शन चाहती हूं।  किसी भी मदद के लिए शुक्रगुजार हूं।'
विज्ञापन

 

इस वजह से फ्लाइट बंद
दरअसल शनिवार को अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया। बाद में ईरान ने जवाबी हमले किए। मिसाइलों की वजह से दुनिया के सबसे व्यस्त दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई एयरपोर्ट को ऑपरेशन बंद करने पड़े।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonal Chauhan (@sonalchauhan)



बातचीत के बाद हुआ हमला
ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमले तब हुए जब ईरानी न्यूक्लियर प्रोग्राम पर वाशिंगटन और तेहरान के बीच हफ्तों तक चली बातचीत का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।

मां को था कैंसर, सलमान ने बुलाकर कहा- मदद की जरूरत हो तो बताना मैं वहां रहूंगा; सुधा चंद्रन ने सुनाया किस्सा

विदेश मंत्रालय का बयान
भारत के विदेश मंत्रालय ने इस मामले में कहा कि मिडिल ईस्ट में उसके मिशन भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं। उन्होंने जरूरी एडवाइजरी जारी करके उन्हें सतर्क रहने और लोकल सिक्योरिटी गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा है।

सोनल चौहान का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि सोनल चौहान ने फिल्म 'जन्नत' (2008) से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ इमरान हाशमी थे। आखिरी बार वह 2024 में बंगाली भाषा की फिल्म 'दर्द' में नजर आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed