इस्राइल-ईरान जंग के बीच अबू धाबी में कैसे हैं हालात? ईशा गुप्ता ने पोस्ट के जरिए दी जानकारी
Esha Gupta: अमेरिका और इजराइल की तरफ से ईरान पर हमले किए गए। इसके जवाब में ईरान ने भी हमले किए हैं। इसके नतीजे में मिडिल ईस्ट में फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईशा गुप्ता ने दी जानकारी
अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने फैंस को भरोसा दिलाया है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच वह अबू धाबी में सुरक्षित हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक अपडेट शेयर करते हुए ईशा ने लिखा 'जो भी मैसेज कर रहे हैं वह मुझे जवाब न दे पाने के लिए माफ करें। हम ठीक हैं, हम सुरक्षित हैं! डरावना समय है, बहुत मुश्किल है। भगवान हमारी रक्षा के लिए हैं। हमें भरोसा है कि भारत सरकार सुरक्षा के लिए सबसे अच्छा काम कर रही है। प्रभावित लोगों, फंसे हुए लोगों और सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हूं। उम्मीद है कि जल्द ही घर पहुंच जाऊंगी।'
आपको बता दें कि अमेरिका और ईरान ने मिलकर ईरान पर हमला किया है। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की है। हालात बिगड़ने के बाद मिडिल ईस्ट के देशों ने फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। यूएई में, सुरक्षा चिंताओं के कारण दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑपरेशन अगली सूचना तक रोक दिए गए हैं। ऐसे में भारत के कई लोग मिडिल ईस्ट में फंस गए हैं।
Hon’ble PM @narendramodi ji,
— SONAL CHAUHAN (@sonalchauhan7) February 28, 2026
I am currently stranded in Dubai due to the ongoing crisis, with flights cancelled and no clear way to return to India. I respectfully seek the Government’s guidance for a safe journey home
Grateful for any support extended🙏🏻🇮🇳@MEAIndia @IndiainDubai
इससे पहले अभिनेत्री सोनल चौहान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पीएम मोदी से मदद की मांग की थी। उन्होंने लिखा 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं जंग की वजह से दुबई में फंसी हुई हूं। फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं है। मैं घर वापस जाने के लिए सरकार से सुरक्षित यात्रा के लिए मार्गदर्शन चाहती हूं। किसी भी मदद के लिए शुक्रगुजार हूं।'
Hon’ble PM @narendramodi ji,
— SONAL CHAUHAN (@sonalchauhan7) February 28, 2026
I am currently stranded in Dubai due to the ongoing crisis, with flights cancelled and no clear way to return to India. I respectfully seek the Government’s guidance for a safe journey home
Grateful for any support extended🙏🏻🇮🇳@MEAIndia @IndiainDubai
जंग के बीच अभिनेता विष्णु मांचू दुबई में अपने परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें लाइट नजर आ रही है। माना जा रहा है कि यह मिसाइलें हैं।