फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Urvashi Rautela Gets Trolled For Wearing A Tricolor Dress Actress Reacts To Claims

तिरंगा प्रेरित ड्रेस पहनने पर जमकर ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला, बात बढ़ने के बाद दी सफाई; कही ये बात

Wed, 26 Aug 2026 01:30 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 26 Aug 2026 01:30 PM IST
सार

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला उनके फैशन लुक से जुड़ा है। मिस यूनिवर्स इंडिया के फिनाले में उन्होंने कुछ ऐसा पहन लिया, जिसकी वजह से उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई। अब एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है। 

विज्ञापन
Urvashi Rautela Gets Trolled For Wearing A Tricolor Dress Actress Reacts To Claims
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में उर्वशी ने तिरंगे से इंस्पायर्ड गाउन पहना था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके आउटफिट को लेकर सवाल उठाए और कहा कि इससे भारतीय झंडे के नियमों का उल्लंघन होता है। अब उर्वशी ने इस पूरे विवाद पर अपनी सफाई दी है।

विज्ञापन

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में पहना था खास गाउन

  • मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले 23 अगस्त को हुआ था।
  • उर्वशी रौतेला इस इवेंट में जज के तौर पर शामिल हुई थीं।
  • उनके साथ भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा, पर्यावरणविद और फिल्म प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर और पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स व मिस यूनिवर्स रनर-अप सेलिना जेटली भी जजिंग पैनल का हिस्सा थीं।
  • विज्ञापन
  • इस खास मौके पर उर्वशी ने तिरंगे से प्रेरित एक गाउन पहना।
  • उनका यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसी के साथ विवाद भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by INDIAN PAGEANT PORTAL (@indian_pageant_portal)

सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल

  • उर्वशी के आउटफिट की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने इसे भारतीय राष्ट्रीय ध्वज से जोड़कर सवाल उठाए।
  • एक यूजर ने लिखा कि भारतीय झंडे को कपड़ों की तरह पहनना या ड्रेस पर सीधे प्रिंट करना फ्लेग कोड ऑफ इंडिया के तहत अनुमति नहीं है।
  • वहीं, कुछ लोगों ने इसे देश का अपमान तक बताया।
  • एक यूजर ने दावा किया कि राष्ट्रीय ध्वज को ड्रेस का हिस्सा बनाना या उसे जमीन पर छूने देना कानून के तहत गलत है।
  • हालांकि, इन दावों के बीच उर्वशी ने साफ किया है कि उनका गाउन भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की हूबहू कॉपी नहीं था।

Urvashi Rautela Gets Trolled For Wearing A Tricolor Dress Actress Reacts To Claims
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

उर्वशी रौतेला ने क्या कहा?
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उर्वशी ने कहा कि वह अपने देश को सिर्फ अपनी नागरिकता के तौर पर नहीं देखतीं, बल्कि भारत को अपनी पहचान का हिस्सा मानती हैं। उन्होंने बताया कि वह ऐसा आउटफिट पहनना चाहती थीं, जो यह दिखाए कि भारत उनके लिए क्या मायने रखता है।

उर्वशी ने कहा, ‘मैं अपने देश को सिर्फ एक राष्ट्रीयता के रूप में नहीं, बल्कि अपनी पहचान के हिस्से के रूप में अपने साथ लेकर चलती हूं।’

उन्होंने आगे कहा कि उनके गाउन में रंगों की प्लेसमेंट, डिजाइन, कढ़ाई, डिटेलिंग और पूरा लुक फैशन के हिसाब से तैयार किया गया था। उनका मकसद सिर्फ तीन रंगों को ड्रेस पर लगाना नहीं था, बल्कि देश से जुड़ी भावना को एक आर्टिस्टिक अंदाज में दिखाना था।

Urvashi Rautela Gets Trolled For Wearing A Tricolor Dress Actress Reacts To Claims
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम -@urvashirautela

यह नेशनल फ्लैग की कॉपी नहीं है 
उर्वशी ने विवाद पर जवाब देते हुए कहा कि उनके गाउन और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बीच कई साफ अंतर हैं। उन्होंने कहा, ‘सबसे जरूरी बात यह है कि यह गाउन राष्ट्रीय ध्वज की हूबहू कॉपी नहीं है। यह तिरंगे के रंगों से प्रेरित एक कॉउचर डिजाइन है।’

उन्होंने बताया कि गाउन में इस्तेमाल किए गए रंगों के शेड, उनका पैटर्न और अनुपात भारतीय झंडे से अलग हैं। गाउन में बीच का चक्र भी आधिकारिक राष्ट्रीय ध्वज जैसा नहीं था।

उर्वशी के मुताबिक, गाउन में तिरंगे के तीन रंगों को अलग तरीके से इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा, अशोक चक्र को भी ज्वेलरी की तरह डिजाइन किया गया था। पूरे आउटफिट को सीक्विन और फ्रिंज से सजाया गया था ताकि यह स्टेज पर एक ग्लैमरस फैशन आउटफिट जैसा नजर आए।

ये भी पढ़ें- अगली फिल्म ‘गांधारी’ पर क्या बोलीं तापसी? ‘लापता लेडीज’ फेम छाया कदम का मिलेगा साथ; बोलीं- ‘यह सफर मेरे लिए..’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed