अगली फिल्म ‘गांधारी’ पर क्या बोलीं तापसी? ‘लापता लेडीज’ फेम छाया कदम का मिलेगा साथ; बोलीं- ‘यह सफर मेरे लिए..’
Tapsee pannu And Chhaya Kadam On Film Gandhari: फिल्म ‘गांधारी’ में तापसी पन्नू और छाया कदम दोनों ने ही अहम किरदारों में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर एक बातचीत के दौरान अपने-अपने किरदारों पर रौशनी डाली।
विस्तार
तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’ इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म में छाया कदम भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। एक बातचीत के दौरान दोनों एक्ट्रेस ने अपने किरदार और उसकी तैयारी पर खुलकर बात की।
अपने किरदार के बारे में क्या बोलीं छाया?
फिल्म ‘गांधारी’ में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए छाया कदम ने बताया कि उन्हें इस किरदार को आत्मसात करने के लिए कितनी कड़ी मेहनत करनी पड़ी। फिल्म ‘गांधारी’ में छाया ने बंगाली भाषी महिला का किरदार निभाया है।
वह बोलीं, 'इस किरदार के लिए मुझे बंगाली सीखने का मौका मिला। मुझे यह अनुभव बेहद पसंद आया। 'इस भाषा के होने से किरदार में एक नया आयाम जुड़ गया। यह सफर मेरे लिए और भी यादगार बन गया।'
‘गांधारी’ पर क्या बोलीं तापसी?
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी फिल्म पर काफी कुछ कहा। एक्ट्रेस ने कहा, ‘गांधारी फिल्म देखते समय बानी की हार न मानने की भावना मेरे मन में हमेशा बसी रही, भले ही परिस्थितियां उसके विपरीत थीं। वहीं इस भूमिका के लिए मुझे शारीरिक रूप से काफी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन उसकी दृढ़ता, दृढ़ विश्वास और अटूट हौसला ही वह चीज थी जिसने मुझे सचमुच मंत्रमुग्ध कर दिया।'
क्या है ‘गांधारी’ की कहानी?
फिल्म 'गांधारी' का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है। फिल्म में स्वास्तिका मुखर्जी भी अहम किरदार में होंगी। ‘लापता लेडीज’ के बाद छाया कदम को भी एक बार फिर दमदार अंदाज में देखा जा रहा है। फिल्म का विषय अलग है पर इसे महाभारत से जोड़ा गया है। कहानी एक मां की है, जो अपने बेटी को बचाने के लिए हर हद तक जाने तैयार है। फिल्म 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।