Urfi Javed: चेहरे पर नकाब लगाए पारदर्शी ड्रेस में नजर आईं उर्फी, यूजर्स बोले- आपको ठंड नहीं लगती क्या?
उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इस ड्रेस में अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी सबसे ज्यादा अपने फैशन और कपड़ों की वजह से चर्चा बटोरती हैं। आए दिन वह कपड़ों के मामले में नए-नए प्रयोग करती नजर आती हैं। एक बार फिर उर्फी अपनी ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल, इस बार वह नेट की ड्रेस पहनकर घर से निकलीं। इसके साथ उर्फी ने चेहरे पर नकाब सरीखा मास्क पहना हुआ है। ग्रीन कलर की इस ड्रेस में उर्फी का लुक बेहद बोल्ड लग रहा है। यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
Sushmita Sen-Lalit Modi: इस साल सुष्मिता सेन-ललित मोदी को गूगल पर किया गया सबसे ज्यादा सर्च, देखिए पूरी लिस्ट
उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इस ड्रेस में अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसके अलावा विरल भियानी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उर्फी की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह यही ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने गोल्डन नेकलेस भी पहना हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी हमेशा की तरह बिंदास अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं।
Bollywood Villains: गब्बर से मोगैंबो तक, फिल्मों के इन खूंखार खलनायकों ने पैदा की थी दर्शकों के दिलों में दहशत
उर्फी के इस लुक पर यूजर्स उनकी जमकर क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनसे इस तरह की ड्रेस न पहनने की गुजारिश करते भी दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' हद है मैम! आपने नेट को भी नहीं छोड़ा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस अवतार में क्यों आई हो?' एक यूजर ने लिखा, 'आपको ठंड नहीं लगती क्या?'
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब उर्फी ने अपनी ड्रेस को लेकर सनसनी मचाई हो। इससे पहले भी वह इस तरह के प्रयोग करती रही हैं। उर्फी जावेद की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 3.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यही वजह है कि उनके पोस्ट तुरंत वायरल होते हैं।
An Action Hero Box Office Day 6: फ्लॉप लिस्ट में जाने की राह पर 'एन एक्शन हीरो', छठे दिन महज इतना हुआ कलेक्शन