फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   upcoming film based on sanitary napkins phullu trailer is out

सेनेट्री नैपकिन पर आधारित फिल्म 'फुल्लू' का ट्रेलर रिलीज

Fri, 19 May 2017 06:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Fri, 19 May 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
upcoming film based on sanitary napkins phullu trailer is out
फुल्लू
अभिषेक सक्सेना के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'फुल्लू' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि फुल्लू नाम का लड़का जब शहर जाता है तो उसे सेनेट्री नैपकिन के बारे में पहली बार पता चलता है।
विज्ञापन


उसे ये जानकर हैरानी होती है कि गांव की महिलाओं ने अभी तक इनका इस्तेमाल नहीं किया है। इसके बाद उसे लगता है कि ये काफी मंहगे होते हैं इसलिए सिर्फ अमीर औरतें ही इसका इस्तेमाल करती हैं।
विज्ञापन


इसके बाद वो गांव की महिलाओं के लिए उचित दाम में सेनेट्री नैपकिन बनाने का निर्णय लेता है लेकिन गांव में उसके इस काम की निंदा की जाती है। वो इससे काफी परेशान रहता है। इसका ट्रेलर काफी मोटिवेशनल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय पहले इसका पोस्टर रिलीज किया गया था। पोस्टर में टैग लाइन दी गई, 'जो औरत का दर्द नहीं समझता...भगवान उसे मर्द नही समझता..!' पोस्टर को तरण आदर्श ने ट्वीट किया था। अभिषेक सक्सेना की इस फिल्म में शारिब हाशमी लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। ये फिल्म 16 जून को रिलीज की जाएगी।


देखें वीडियो- 



 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed