Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Upcoming Film Baaghi 4 Actor Sanjay Dutt Fan Once Left Property To Him

Sanjay Dutt: जब सालों पहले एक फैन ने संजय दत्त के नाम की अपनी प्रॉपर्टी, जानिए अभिनेता क्या रहा रिएक्शन?

Mon, 10 Feb 2025 05:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 10 Feb 2025 05:38 PM IST
सार

फैंस अपने फेवरेट एक्टर के लिए कई बार दीवानगी की हद को पार कर देते हैं। ऐसी ही एक घटना सालों पहले संजय दत्त के साथ हुई। जब उनकी एक फैन ने अपनी करोड़ों की प्रॉपर्टी एक्टर के नाम कर दी। जानिए, क्या था ये पूरा मामला।

विज्ञापन
Upcoming Film Baaghi 4 Actor Sanjay Dutt Fan Once Left Property To Him
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संजय दत्त एक समय में बॉलीवुड में सबसे हिट एक्टर हुआ करते थे, उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा थी। फैंस संजय दत्त की एक्टिंग, फिल्मों के दीवाने हुआ करते थे। एक्टर की एक फैन तो ऐसी थीं, जिन्होंने दीवानगी में एक बड़ा कदम ही उठा लिया। इस फीमेल फैन ने अपनी सारी प्रॉपर्टी एक्टर संजय दत्त के नाम कर दी थी। 

विज्ञापन


कौन थी वो फैन 
यह साल 2018 की बात है। जब संजय दत्त की एक फैन निशा पाटिल ने अपनी 72 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी एक्टर के नाम कर दी। जबकि यह फैन कभी संजय दत्त से मिली भी नहीं थी। दरअसल, निशा पाटिल (62 साल) जो एक गृहिणी थी और मुंबई में रहती थी, उन्होंने अपनी विल में लिखा कि मरने के बाद उनकी प्रॉपर्टी एक्टर संजय दत्त के नाम की जाए। निशा लंबे समय से एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी। उन्होंने बैंक को कई बार लिखा कि उनके पैसे संजय दत्त के नाम ट्रांसफर किए जाए। इस बात की जानकारी संजय दत्त को भी पुलिस के द्वारा दी गई थी। 
विज्ञापन


संजय दत्त का क्या रहा रिएक्शन 
जब संजय दत्त को अपनी फैन के इस फैसले के बारे में पता चला तो वह सरप्राइज हो गए। लेकिन एक्टर ने फैन की प्रॉपर्टी लेने से इंकार कर दिया। हां, फैन के इस फैसले ने संजय दत्त के दिल को जरूर छू लिया। बाद में फैन की प्रॉपर्टी उनके परिवार के नाम करने का प्रोसेस भी शुरू हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

Upcoming Film Baaghi 4 Actor Sanjay Dutt Fan Once Left Property To Him
बागी 4 - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
संजय दत्त के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 
संजय दत्त ने अपने करियर में 135 से अधिक फिल्में की हैं। हर तरह के किरदार पर्दे पर निभाए हैं। दर्शकों ने उन्होंने खूब प्यार भी दिया है। इन दिनों भी वह फिल्मों में सक्रिय हैं। इस साल वह फिल्म ‘बागी 4’ में नजर आएंगे, इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं। कुछ समय पहले रिलीज हुए इस फिल्म के पोस्टर में संजय दत्त का लुक काफी खूंखार नजर आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed