'जहर' फेम उदिता गोस्वामी के बेटी-बेटे का नाम जान सोच में पड़ जाएंगे आप, बेटा तो 2 दिन पहले ही हुआ है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'जहर' में इमरान हाशमी संग कहर ढाने वाली एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी ने दो दिन पहले ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इस बार उन्हें बेटा हुआ है। इस बात की जानकारी फिल्म मेकर मिलाप जावेरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी थी। ऐसे में उदिता के बेटे का नाम भा सामने आया है... आइए जानते हैं क्या है नाम...
भट्ट कैंप के डायरेक्टर मोहित सूरी से 9 साल तक अफेयर में रहने के बाद उदिता ने साल 2013 में शादी कर ली। फिलहाल उदिता 34 साल की हैं। इससे पहले उदिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप के कई फोटो शेयर किये थे। उनकी बेटी का नाम देवी है और बेटे का नाम कर्मा। ऐसा लगात है कि ये दोनों नाम बहुत ही धार्मिक हैं।
Congrats @mohit11481 and @UditaGoswami1 on becoming parents to a baby boy! Wish him loads of love!!!
विज्ञापन विज्ञापन— Milap (@zmilap) November 21, 2018
उदिता का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। गौरतलब है कि वह बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'पाप' में लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म को एक्ट्रेस से डायरेक्टर बनीं पूजा भट्ट ने डायरेक्ट किया था।
साल 2006 में फिल्म अक्सर में उन्होंने बोल्ड सीन दे बॉलीवुड में खूब सुर्खियां बटोरी। इसके बाद उन्हें बोल्ड सीन के ही ऑफर आने लगे जिसके कारण उनके करियर को बड़ा झटका लगा। किससे प्यार करूं, फॉक्स उदिता की वो फिल्में हैं जिससे दर्शक आज भी रूबरू नहीं हैं। जैसे ही उदिता को लगा कि उनका फिल्मी करियर खत्म हो रहा है तो उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में हाथ आजमाया और इसके बाद शादी कर ली।
Part 2 of the cropped pic. What kept me busy and missing in action. Pic by @shrutitejwaniphotography
A post shared by Udita Goswami (@uditaagoswami) on