फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Uday Chopra to marry Nargis in 2013?

चटर पटरः क्या आदित्य से पहले उदय कर लेंगे शादी

Tue, 01 Jan 2013 05:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 01 Jan 2013 05:12 PM IST
विज्ञापन
Uday Chopra to marry Nargis in 2013?

विद्या बालन, करीना कपूर के बाद अब हो सकता है कि एक और अभिनेत्री के घर बारात आए। जी हां, खबर है कि रॉकस्टार फेम अभिनेत्री नरगिस फाकरी और यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा जल्द ही शादी करने वाले हैं। इनके अफेयर की खबरें लंबे समय से इंडस्ट्री में बनी हुईं हैं। यश चोपड़ा की मौत के बाद यह दोनों और भी करीब आ गए थे।

विज्ञापन


 बी टाउन में इस बात को लेकर चर्चा है कि नरगिस और उदय जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हो सकता है कि आने वाले मार्च में ही दोनों शादी कर लें। उदय ने नरगिस के बारे में अपनी मां पामेला को बता दिया है और नरगिस की मां भी इस रिश्ते से बेहद खुश हैं। दोनों परिवार के लोगों ने भी आपस में बात कर ली है। मां पामेला की इच्छा है कि आने वाले मार्च में वह अपने बेटे की शादी कर उसका घर बसा दें। उधर नरगिस की मां तो खुश होंगी। अब उनकी बेटी चोपड़ा खानदान की बहू जो बनने जा रही हैं।
विज्ञापन


अब उनकी बेटी के फिल्मी करियर में कोई परेशानी नहीं आयेगी। इसी बात से दोनों बेहद खुश हैं। अब देखना यह है कि वाकई दोनों शादी के बंधन में बंध जाते हैं या नहीं। इन दोनों का ही बॉलीवुड में करियर खास नहीं रहा। उदय चोपड़ा के सामने एक समस्या यह आ सकती है कि अभी उनके बड़े भाई आदित्य चोपड़ा की शादी नहीं हुई है। अब बड़े भाई के घोड़ी चढ़ने के पहले उदय घोड़ी चढ़ने का मन बनाते हैं या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा। आदित्य की शादी रानी मुखर्जी से लगभग तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोतल खुलेगी और निकलेगी गुलाबो
 इन दिनों इमरान खान और अनुष्का शर्मा फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस प्रोमोशन में खास बात यह है कि इमरान खान एक बोतल को प्रमोट कर रहे हैं। यह बोतल कोई आम बोतल नहीं है और न ही इसमें कोई अल्कोहल है। इस बोतल में गुलाबी भैंस की तसवीर बनी है और बोतल खुलते ही 'मटरू की बिजली का मंडोला' का टायटल ट्रैक गीत सुनाई देता है। प्रमोशन का यह अलग अंदाज लोगों को बहुत लुभा रहा है। खुद इमरान इसे आम लोगों और मीडिया के बीच बांट रहे हैं। इमरान का कहना है कि यह बोतल सिर्फ प्रमोशनल फंडा नहीं, बल्कि फिल्म में इस बोतल की अहम भूमिका है। इमरान कहते हैं कि दर्शकों को गुलाबो से जुड़ी कई और बातें फिल्म में देखने को मिलेंगी। बोतल के अलावा इमरान फिल्म के प्रमोशन के लिए टैक्सियों पर पोस्टर भी चिपका रहे हैं।

अनुष्का ने खाया सुबह 4 बजे पिज्जा
अनुष्का शर्मा प्राय: बॉलीवुड में अपनी लीन बॉडी को लेकर हमेशा आलोचनाएं झेलती रहती हैं। लोगों का मानना है कि अनुष्का खुद को स्लीम ट्रीम रखने के लिए अत्यधिक डायटिंग करती हैं। इधर अनुष्का शर्मा ने साफ किया है कि वह काफी फूडी हैं। उन्हें खाने से बेहद प्यार है। और तो और वह बिल्कुल डायटिंग भी नहीं करतीं। वह कहती हैं कि फिल्म 'जब तक हैं जान' की शूटिंग के दौरान भी उन्होंने शिकागो पिज्जा नामक एक रेस्टोरेंट की खोज की थी जहां वह सुबह 4 बजे भी पिज्जा का आनंद उठा सकती थीं। उन्होंने वहां कई पिज्जा खाए। इसी तरह मटरू की शूटिंग में उन्होंने राजस्थानी खाने का जम कर लुत्फ उठाया। यह अलग बात है कि अनुष्का इतनी फूडी होने के बावजूद मोटी नहीं हैं। ऐसा क्यों है यह राज तो अनुष्का ही बता सकती हैं।


नये साल पर कौन गया कहां
यूं तो मुंबई में इस बार कई सेलिब्रिटी नये साल का जश्न नहीं मना रहे हैं, लेकिन मुंबई से बाहर कई सेलिब्रिटी जश्न मनाने जा रहे हैं। शाहरुख खान अपने दुबई के घर पर गौरी के साथ छुट्टियां बिताने जा रहे हैं। ऋतिक रोशन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बैंकॉक में अपने परिवार के साथ नये साल का जश्न मना रहे हैं। अजय देवगन और काजोल अपने करजत के फार्महाउस में वक्त बितायेंगे। रणबीर कपूर न्यूयॉर्क में नये साल का जश्न मना रहे हैं। वहां उनके साथ कैटरीना कैफ भी होंगी। तुषार और एकता कपूर बैंकॉक में नये साल का जश्न मनायेंगे। सैफ करीना अपने दूसरे हनीमून के लिए गस्ताद में हैं। आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी लंदन में नये साल का जश्न मनायेंगे। अक्षय कुमार और टिंकवल खन्ना  गोवा में नए साल का जश्न मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed