{"_id":"54ac4826-5408-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"uday-chopra-to-marry-nargis-in-2013","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटर पटरः क्या आदित्य से पहले उदय कर लेंगे शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चटर पटरः क्या आदित्य से पहले उदय कर लेंगे शादी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 01 Jan 2013 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या बालन, करीना कपूर के बाद अब हो सकता है कि एक और अभिनेत्री के घर बारात आए। जी हां, खबर है कि रॉकस्टार फेम अभिनेत्री नरगिस फाकरी और यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा जल्द ही शादी करने वाले हैं। इनके अफेयर की खबरें लंबे समय से इंडस्ट्री में बनी हुईं हैं। यश चोपड़ा की मौत के बाद यह दोनों और भी करीब आ गए थे।
विज्ञापन
बी टाउन में इस बात को लेकर चर्चा है कि नरगिस और उदय जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हो सकता है कि आने वाले मार्च में ही दोनों शादी कर लें। उदय ने नरगिस के बारे में अपनी मां पामेला को बता दिया है और नरगिस की मां भी इस रिश्ते से बेहद खुश हैं। दोनों परिवार के लोगों ने भी आपस में बात कर ली है। मां पामेला की इच्छा है कि आने वाले मार्च में वह अपने बेटे की शादी कर उसका घर बसा दें। उधर नरगिस की मां तो खुश होंगी। अब उनकी बेटी चोपड़ा खानदान की बहू जो बनने जा रही हैं।
विज्ञापन
अब उनकी बेटी के फिल्मी करियर में कोई परेशानी नहीं आयेगी। इसी बात से दोनों बेहद खुश हैं। अब देखना यह है कि वाकई दोनों शादी के बंधन में बंध जाते हैं या नहीं। इन दोनों का ही बॉलीवुड में करियर खास नहीं रहा। उदय चोपड़ा के सामने एक समस्या यह आ सकती है कि अभी उनके बड़े भाई आदित्य चोपड़ा की शादी नहीं हुई है। अब बड़े भाई के घोड़ी चढ़ने के पहले उदय घोड़ी चढ़ने का मन बनाते हैं या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा। आदित्य की शादी रानी मुखर्जी से लगभग तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
बोतल खुलेगी और निकलेगी गुलाबो
अनुष्का ने खाया सुबह 4 बजे पिज्जा
नये साल पर कौन गया कहां