फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   U/A certificate to madras cafe

'मद्रास कैफे' को यू/ए सार्टिफिकेट

Fri, 26 Jul 2013 02:36 PM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2013 02:36 PM IST
विज्ञापन
U/A certificate to madras cafe

जॉन अब्राहम स्टारर 'मद्रास कैफे' को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सार्टिफिकेट दिया है। यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर है। फिल्म के कथानक में श्रीलंकाई तमिलों की समस्या और भारत-श्रीलंका संबंधों को पिरोया गया है।

विज्ञापन


फिल्म को सेंसर से हरी झंडी मिलेगी या नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ था। विवादास्पद राजनीतिक विषय पर बनी इस फिल्म को सेंसर ने क्लीन चिट दी और एक भी कट नहीं सुझाया। निर्देशक सुजीत सरकार इससे बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, यह मेरे लिए बहुत खास फिल्म है और सेंसर द्वारा मिले प्रमाण पत्र से मैं बहुत खुश हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को भी यह फिल्म पसंद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के साथ जॉन अब्राहम ने इस फिल्म का निर्माण किया है। उनके साथ फिल्म में नर्गिस फाकरी, राशि खन्ना, लीना मारिया और एड गुरु एगनेल्लो डायस तथा पियूष पांडे भी नजर आएंगे।

फिल्म में जॉन एक खुफिया अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो सीक्रेट ऑपरेशन से जुड़ा है। 'मद्रास कैफे' 23 अगस्त को रिलीज होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed