फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   two films announced on female gangster

अब फिल्मों में महिला गैंगस्टरों को भी देखिए

Tue, 23 Jul 2013 08:16 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 23 Jul 2013 08:16 AM IST
विज्ञापन
two films announced on female gangster

हिंदी फिल्म के दर्शक अब तक कई सारे पुरुष गैंगस्टर देख चुके हैं। अब बारी महिला गैंगस्टरों को बड़े पर्दे पर देखने की है। महिला गैंगस्टरों पर आधारित दो फिल्मों जल्द ही घोषित हो सकती हैं।

विज्ञापन


हाजी मस्तान, दाउद इब्राहिम, करीम लाला और मान्या सुर्वे जैसे पुरुष गैंगस्टरों को बड़े पर्दे पर देख चुके दर्शक अब महिला गैंगस्टरों को मुंबई पर राज करते हुए देखेंगे। महिला गैंगस्टरों पर एक नहीं दो फिल्में प्लान हुई हैं।
विज्ञापन


इन फिल्मों को फिल्म इंडस्ट्री के शीर्षस्थ फिल्मकार बना रहे हैं। संजय लीला भंसाली और विशाल भारद्वाज इन फिल्मों को बनाने की प्रक्रिया में हैं। इन फिल्मों के लिए लीड रोल कौन करेगा यह भी लगभग तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयोग यह है कि महिला गैंगस्टरों पर आधारित इन दोनों ही फिल्मों के पात्र एक ही किताब से निकले हैं। यह किताब पत्रकार और लेखकर हुसैन जैदी द्वारा लिखी हुई पुस्तक "माफिया क्वींस ऑफ मुंबई" से लिए गए हैं। इस किताब में कई महिला गैंगस्टरों की कहानी है।

हुसैन जैदी फिल्मकारों के लिए नए नाम नहीं हैं। हुसैन जैदी कि किताब "ब्लैक फ्राइडे" पर अनुराग कश्यप इसी नाम से फिल्म बना चुके हैं। इसके बाद हुसैन की ही एक किताब "डोंगरी टू दुबई" पर संजय गुप्ता ने 'शूट आउट एड वडाला' बनायी है।

जैदी कि किताब पर बनीं यह दोनों ही फिल्में चर्चित रही हैं। 'ब्लैक फ्राइडे' टिकट खिड़की पर उतनी सफल नहीं रही लेकिन यह फिल्म विश्व भर के फिल्म फेस्टिवल में फिल्म समीक्षकों द्वारा सराही गयी।

शबाना और अनुष्का करेंगी यह किरदार

विशाल भारद्वाज और संजय लीला भंसाली द्वारा बनायी जा रही इन फिल्मों की स्टारकास्ट भी लगभग तय हो गयी है। भारद्वाज, सपना उर्फ अशरफ खान गैंगस्टर पर फिल्म बनाने की तैयारी में है जिसका मकसद अपने पति के कातिलों को खत्म करना था वही संजय गैंगस्टर गंगूबाई कोठेवाली की जिंदगी और गुनाह को परदे पर परिभाषित करेंगे।


सूत्रों की मानें तो विशाल की फिल्म के लिए सपना का किरदार अनुष्का को ऑफर हुआ है जबकि गंगूबाई के लिए शबाना आजमी से बातचीत चल रही है। इन दोनों फिल्मकारों ने इस किताब के इन दो पात्रों पर फिल्म बनाने के अधिकार ले लिए हैं। इस फिल्म का एक और महिला पात्र जेनाभाई की कहानी भी दिलचस्प और रोचक है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed