फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Twitter suspended Abhijeet Bhattacharya account after he posted a offensive tweets

आपत्तिजनक ट्वीट के बाद ट्विटर ने अभिजीत भट्टाचार्य का अकाउंट किया सस्पेंड

Wed, 24 May 2017 12:24 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Wed, 24 May 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
Twitter suspended Abhijeet Bhattacharya account after he posted a offensive tweets
अभिजीत भट्टाचार्य

अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में फिर से एक आप‌त्तिजनक ट्वीट कर दिया। इसके बाद ट्विटर ने उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। अभिजीत ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्रा और पूर्व जेएनयू छात्रसंघ उपाध्यक्ष शेहला राशिद पर ये टिप्पणी की थी। 

विज्ञापन


बता दें कि शेहला राशिद ने बीजेपी नेताओं को लेकर एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, 'ISI के लिए बीजेपी नेता गुजरात से लेकर बंगाल और मध्य प्रदेश तक सेक्स रैकेट, बच्चों की तस्करी और जासूसी कर रहे हैं।' इसे रिट्वीट करते हुए अभिजीत ने शेहला के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक ट्वीट किया। 
विज्ञापन


अभिजीत के इस ट्वीट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इसके बाद ट्विटर ने अभिजीत का अकाउंट सस्पेंड कर दिया। अभिजीत का अकाउंट सस्पेंड होने के बाद शेहला ने ट्विटर यूजर्स का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में अभिजीत ने PTI से बात करते हुए कहा, 'अरुंधति रॉय और जेएनयू को सपोर्ट करने वाले लोगों की वजह से मेरा अकाउंट सस्पेंड हुआ है। मैंने देखा कि वो परेश रावल के अकाउंट को भी बंद करने की मांग कर रहे थे।'


बता दें कि हाल ही में अभिजीत ने परेश रावल के ट्वीट का सपोर्ट करते हुए कहा था अरुंधति राय को गोली मार दी जानी चाहिए। उनके इस ट्वीट पर भी लोगों ने काफी आपत्ति जताई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed