फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhijeet bhattacharya Maulana Qadri fight over Sonu Nigam azaan controversy during live show

सोनू निगम को लेकर लाइव शो में भिड़े अभिजीत भट्टाचार्य और मौलाना कादरी

Fri, 21 Apr 2017 01:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Fri, 21 Apr 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
Abhijeet bhattacharya Maulana Qadri fight over Sonu Nigam azaan controversy during live show
अभिजीत भट्टाचार्य
अजान विवाद पर सिंगर सोनू निगम और बंगाल यूनाइटेड माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट सैयद शा आतिफ अली अल कादरी के बीच फतवे को लेकर हुई बहस अब नया रूप ले चुकी है। इनकी बहस में अब सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य भी कूद पड़े।
विज्ञापन


दरअसल सोनू निगम के अजान विवाद पर बहस के लिए एक न्यूज चैनल के प्रोग्राम में अभिजीत भट्टाचार्य और मौलाना कादरी को बुलाया गया। लेकिन शो के दौरान बहस इस कदर गरमा गई कि अभिजीत बीच में ही शो छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

Abhijeet bhattacharya Maulana Qadri fight over Sonu Nigam azaan controversy during live show
सोनू निगम
गौरतलब है कि बहस के दौरान मौलाना कादरी ने अभिजीत को लेकर कई विवादित बातें बोलीं और उन्हें काफी अपशब्द भी कहे। इतना ही नहीं मौलाना ने अभिजीत को अपनी हद में देने की नसीहत तक दे डाली। अभिजीत भट्टाचार्य को ये बातें बर्दाश्त नहीं हुईं और वो शो छोड़कर चले गए।

लेकिन हद तो तब हो गई जब बहस के दौरान मौलाना कादरी ने सोनू निगम को देश के लिए कलंक बताया। इतना सुनते ही शो के एंकर आपे से बाहर हो गए और उन्होंने जमकर कादरी को लताड़ लगाई।

बता दें कि सोनू निगम ने हाल ही में मस्जिद में होने वाली अजान को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खूब बुरा-भला किया और ट्रोल किया। ये विवाद तब और गहरा गया जब मौलाना कादरी ने फतवा जारी करते हुए कहा जो भी सोनू निगम का मुंडन कर और जूतों की माला पहनाकर देशभर में घुमाएगा, उसे 10 लाख रुपए इनाम दिया जाएगा।

हालांकि इसके बाद सोनू निगम ने अपना सिर मुंडवा लिया और कहा कि उनकी बात का बतंगड़ बनाया गया। इसके बाद मौलवी ने कहा कि अभी मेरी एक शर्त पूरी हुई है, 10 लाख रुपए तैयार हैं। लेकिन फटे जूतों की माला पहनकर पूरे देश में घूमना होगा। वहीं सोनू निगम के खिलाफ औरंगाबाद के बाद पानीपत में भी इस विवाद पर शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed