{"_id":"639e2751cead1c35f822fe14","slug":"twitter-remove-krk-and-his-family-photos-kamaal-r-khan-says-kamaal-r-khan-says-from-elon-musk-is-it-not-a-joke","type":"story","status":"publish","title_hn":"Krk: ट्विटर से परिवार के फोटो हटाने पर केआरके ने जाहिर किया गुस्सा, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Krk: ट्विटर से परिवार के फोटो हटाने पर केआरके ने जाहिर किया गुस्सा, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
Sun, 18 Dec 2022 02:03 AM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 18 Dec 2022 02:03 AM IST
सार
केआरके का कहना है कि उनकी ली गई सेल्फी और उनके परिवार के सदस्यों के सभी फोटोज को ट्विटर से हटा दिया गया है, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सेल्फ फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते है। हालांकि लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने किसी सेलिब्रिटी पर तंज नहीं कसा है बल्कि एलन मस्क को टैग करते हुए कटाक्ष भरे अंदाज में अपना गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल केआरके का कहना है कि उनकी ली गई सेल्फी और उनके परिवार के सदस्यों के सभी फोटोज को ट्विटर से हटा दिया गया है, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट किया। हालांकि उनके इस ट्वीट पर यूजर्स खूब चुटकी लेते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Connect Hindi Trailer: नयनतारा की फिल्म 'कनेक्ट' का थ्रिलर भरा ट्रेलर हिंदी में रिलीज, हर दृश्य ने चौंकाया
विज्ञापन
ट्विटर से हटा दिए गए केआरके और उनके परिवार फोटो
केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा- सर एलन मस्क आपका ट्विटर शानदार हो गया है, आपके ट्विर ने मेरे बच्चों, मेरे परिवार यहां तक कि मेरी सेल्फी वाली सभी तस्वीरें हटा दी हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि किसी और ने ओनरशिप का का दावा किया है, ये कोई जोक नहीं है सर? हालांकि केआरके के इस ट्वीट पर अभी किसी का आधिकारिक तौर पर रिप्लाई नहीं आया है और इसके बाद यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं।
विज्ञापन
Bigg Boss 16: बिग बॉस के आदेश पर घर से बाहर निकले अब्दु रोजिक, स्टैन बोले- घर की रौनक चली गई
यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
केआरके के ट्वीट पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, आपकी ख्याति एलन भईया तक पहुंच गई और वो डर गए आपसे। इसी तरह से दूसरे यूजर ने प्रतिक्रिया दी "यह अकाउंट भी डिलीट कर सकता है सर...इसकी मानसिकता बिलकुल आप जैसी है, जैसे आप से दूरी रखना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है फेमस व्यक्ति को, वैसे ही इनसे दूरियां रखें। ज्यादा चू चपड़ न करे। वरना कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगे।" एक अन्य ने लिखा- ट्विटर सफाई अभियान पर है और सभी बेकार चीजों को हटा रहा है। इसी तरह से बाकी यूजर्स भी जमकर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।