फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Twitter Reaction On Baaghi 2 Scene Inspired With Kashmir Incidence Of Major Gogoi

कश्मीर की इस घटना की वजह से 'बागी-2' की ताबड़तोड़ कमाई, दर्शकों ने पेश किया सबूत

Mon, 02 Apr 2018 08:34 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 02 Apr 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
Twitter Reaction On Baaghi 2 Scene Inspired With Kashmir Incidence Of Major Gogoi
baaghi 2
एक साल पहले कश्मीरी युवक फारुक अहमद डार को जीप से बांधकर घुमाने वाले मेजर गोगोई को एक बार फिर 'सम्मानित' किया गया है। गोगोई को पहला सम्मान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की ओर से मिला था और दूसरा 'सम्मान' टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म 'बागी-2' में दिया गया है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही 'बागी-2' फिल्म में एक सीन है, जिसमें टाइगर श्रॉफ जीप से एक युवक को बांधकर ले जा रहे हैं। ठीक वैसे ही जैसे मेजर गोगोई ने अप्रैल 2017 में फारुक अहमद डार को जीप पर आगे बांधकर कश्मीर में घुमाया था।
विज्ञापन


कुछ लोग सोशल मीडिया पर फिल्म 'बागी-2' के इस हिस्से को रिकॉर्ड करके शेयर कर रहे हैं। शेयर करने वाले कुछ लोग रियल लाइफ में हुई इस घटना को रील लाइफ में देखकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। वीडियो में सुनाई देती आवाजें उसी बहस से मिलती हैं, जो डार को जीप पर बांधकर घुमाए जाने के बाद सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों की कही जाती थीं। इस सीन में जो डॉयलॉग्स हैं, वो कुछ यूं हैं. ''ह्यूमन राइट्स का उल्लंघन है ये। गाड़ी को ह्यूमन शील्ड बनाकर बाहर निकाला गया। पत्थर मारने पर इंसान को मार देना ये कौन सा रूल है?
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ: पत्थर तक ठीक था सर। उन्हें तिरंगा नहीं जलाना चाहिए था।''

'बागी-2' के इस सीन को कुछ लोग सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सहमति जता रहे हैं।  सुमित फिल्म के इस सीन की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखते हैं, ''मेजर गोगोई की जय हो। 'बागी-2' रिलीज हो गई है और इसमें ये सीन भी है। क्या मुझे कुछ और कहने की जरूरत भी है।'' अरिहंत ने ट्वीट किया, ''ईमानदारी से कहूं तो मेरी 'बागी-2' देखने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। जिस सीन में मेजर गोगोई को सम्मान दिया गया है और भारतीय सेना। इन दो वजहों से ये फिल्म जरूरी देखनी चाहिए.'' 

ऋषि मिश्र लिखते हैं, ''बागी-2' में टाइगर ने वही सीन दोहराया है, जिसे मेजर गोगोई ने रियल लाइफ में किया था। सेक्युलर और लिबरल लोगों को ये देखकर नींद नहीं आएगी।''


निशा लिखती हैं, ''मैंने सुना है कि 'बागी-2' में मेजर गोगोई वाला सीन है, सिर्फ इस एक सीन के लिए मैं ये फिल्म देखने जरूर जाऊंगी। ये फिल्म बड़ी हिट साबित हो, ऐसी दुआ है।'' ट्विटर हैंडल @burnolwali से लिखा गया, ''वाह, वाह, वाह। 'बागी-2' और टाइगर श्रॉफ की एंट्री ने मेरा दिल चुरा लिया। आप जानते हैं ऐसा क्यों है? क्योंकि पहले सीन में टाइगर श्रॉफ मेजर गोगोई वाले अंदाज में नजर आए हैं।''

बागी-2' की देशभक्ति, रिकॉर्डतोड़ कमाई का कनेक्शन?

एक तरफ जहां 'बागी-2' फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं चल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ 'बागी-2' जिस वजह से फिल्म समीक्षकों को चौंका रही है, वो है बॉक्स ऑफिस पर होने वाली कमाई. समीक्षकों के मुताबिक, साल 2018 में रिलीज हुई फिल्मों में शुरुआती हफ्ते और पहले दिन सबसे ज़्यादा कमाई करने वालों की लिस्ट में 'बागी-2' पहले पायदान पर है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने 'बागी-2' की कमाई को लेकर कई ट्वीट किए हैं। तरण के मुताबिक, फिल्म पूरे भारत में कमाल कर रही है।
  • पहले तीन दिन में 'बागी-2' ने कमाए 73 करोड़ रुपये
  • शुरुआती हफ्ते में ओवरसीज में कमाए 22 करोड़ रुपये
  • रिलीज के पहले दिन 'बागी-2' की कमाई 25 करोड़ रुपये
फिल्म पद्मावत को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन हुए थे। लेकिन इस फिल्म की शुरुआती दिनों की कमाई भी 'बागी-2' से कम रही। 'पद्मावत' गुरुवार को रिलीज हुई थी और इसका एक दिन पहले पेड प्रिव्यू भी रखा गया था।
विज्ञापन

'पद्मावत' की पहले दिन की कमाई 19 करोड़ तक ही थी। 'बागी-2' भारत की 3500 और विदेश में 625 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। यानी कुल 4125 स्क्रीन पर। 'बागी-2' फिल्म में टाइगर श्रॉफ, मनोज वाजपेयी, रणदीप हुड्डा, दिशा पाटनी हैं। फिल्म को डायरेक्ट अहमद खान ने किया है। फिल्म में टाइगर ने सेना के अफसर का रोल प्ले किया है। सोशल मीडिया पर सेना के कपड़े पहने, उठी मूंछों और खुद को ग्रांड मास्टर शीफूजी कहलवाने वाले शौर्य भारद्वाज भी हैं। शीफूजी के वीडियो के हिट्स लाखों में हैं और कुछ मौकों पर रिएलिटी प्रोग्राम्स में देशभक्ति के नारे लगाते भी नजर आए हैं। शीफूजी का ताल्लुक आधिकारिक तौर पर सेना से है, इसके प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं हैं। शीफूजी को ज्यादातर लोग देशभक्ति वाले वीडियो में छौंक का काम करते डॉयलॉग्स के लिए जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed