होनहार टेलीविजन अभिनेता की जवानी में मौत
अपनी मेहनत के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले छोटे पर्दे के होनहार अभिनेता संजीत बेदी की मौत हो गई। इससे इंडस्ट्री में मातम छा गया है। मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसे लीं।
जानकारी के मुताबिक संजीत ब्रेन एलमेंट से पीढि़त थे। इन दिनों बीमारी इतना भयानक रूप ले लिया था कि पिछले कुछ समय उनका दिमाग काम करना बंद कर दिया था और वो कोमा चले गए थे। बुधवार 11 बजे उनका अंतिम संस्कार मुंबई के चंदनवाड़ी में कर दिया गया।
टीवी के चर्चित शो 'संजीवनी' में उन्होंने 'डॉ ओमी' का यादगार किरदार निभाया। इसी के जरिए उन्हें पहचान मिली। इसके अलावा कसौटी जिंदगी की में भी उन्होंने काफी महत्वपूण किरदार निभाया था।
टीवी इंडस्ट्री में छाया मातम, दोस्तों लगा सदमा
संजीव की मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। जबकि उनके दोस्त गहरे सदमे में चले गए हैं। टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा, कामया पंजाबी अपनी-अपनी पीड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाहिर की है।
लोग उनके साथ बिताए गए लम्हों के बारे में लिख रहे हैं। साथ ही उनके साथ खिचाई गई तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं। करणवीर ने उनके बारे में लिखा है कि संजीत आप मेरे सबसे सकारात्मक, ऊर्जावान, आशावादी, निःस्वार्थी दोस्त थे।