{"_id":"59413bca4f1c1ba30a8b4916","slug":"tubelight-star-salman-khan-double-role-in-kick-sequel","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म के सीक्वल में होगा सलमान का डबल डोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्म के सीक्वल में होगा सलमान का डबल डोज
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Wed, 14 Jun 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म रही 'किक' का सीक्वल बनाए जाने की तैयारियां चल रही है। 'किक 2' 2019 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। खबर है कि 'किक 2' में सलमान डबल रोल में नजर आ सकते हैं।
न्यूज पोर्टल डीएनए के अनुसार, फिल्म में दो तरीकों से सलमान का डबल रोल दिखाया जा सकता है। इसमें सलमान की सलमान से लड़ाई दिखाई जाएगी जिसमें उनका एक किरदार अच्छा होगा और दूसरा बुरा होगा या फिल्म में तेलुगु सीक्वल की तरह 20 साल का लीप दिखाया जाएगा। ऐसे में सलमान को बाप-बेटे के किरदार में देखने को मिल सकता है।
बता दें कि इन दिनों सलमान फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें उनके साथ सोहेल खान और चाइनीज एक्ट्रेस जू जू लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।