{"_id":"5940e60a866419695d8b4942","slug":"tubelight-actor-salman-khan-rides-e-cycle-on-mumbai-streets-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गाड़ी छोड़ मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते दिखे सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: गाड़ी छोड़ मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते दिखे सलमान
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान
सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर बिजी चल रहे हैं। वो इसके प्रमोशन के लिए कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहते। हाल ही में उन्होंने ई साइकिल लॉन्च की है और वो मुंबई की सड़कों पर इसे चलाते दिखे। साइकिल चलाते हुए सलमान का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
ई साइकिल को लॉन्च करते समय सलमान ने बताया था, 'जब मैं छोटा था तो हमेशा साइकिल चलाता था। आजकल लोग ज्यादातर हाई-पावर बाइक चलाना पसंद करते हैं जिससे एक्सीडेंट के खतरे बढ़ते हैं। ई साइकिल ईको-फ्रेंडली हैं और वर्कआउट के लिए भी अच्छी है। कार में काफी समय लगता है लेकिन साइकिल से मैं स्टूडियो जल्दी पहुंच जाता हूं।'
विज्ञापन
साइकिल चलाने के अपने पहले अनुभव के बारे में सलमान ने बताया, 'पहली बार मेरे पिता 25 पैसे में किराए पर मेरे लिए साइकिल लाए थे उन्होंने मेरी सीट पकड़ी हुई थी और मुझे लगा कि वो मेरे पीछे हैं लेकिन उन्होंने छोड़ दिया था, मैं खुद साइकिल चला रहा था। उस समय मैं चार से पांच साल का था।'
विज्ञापन
बता दें कि सलमान की 'ट्यूबलाइट' ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। इसमें सलमान खान के अलावा सोहेल खान और चाइनीज एक्ट्रेस जू जू भी मुख्य भूमिका में हैं।