इस खास दिन रिलीज होगी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी', बड़े पर्दे पर दिखेगी अनन्या-कार्तिक की लव स्टोरी
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Release Date: अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगे। आज निर्माताओं ने नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज सोमवार को कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का एक पोस्टर शेयर किया। जिसमें अनन्या और कार्तिक दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं फिर आ रहा हूं। इस बार क्रिसमस 25 दिसंबर #TuMeriMainTeraMainTeraTuMeri।"
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में आर्यन और पांडे फिर से साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 2019 में फिल्म 'पति पत्नी और वो' में साथ काम किया था। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भूमि पेडनेकर भी थीं। इस फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पांस मिला था।
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में कार्तिक और अनन्या के अलावा जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अगस्त्य नंदा अभिनीत 'इक्कीस' के साथ होगी। यह दोनों फिल्में इस साल क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।
यह भी पढ़ें: 'तेरे इश्क में' का नया गाना 'उसे कहना' हुआ रिलीज, गाने में दिखी धनुष और कृति सेनन की दर्दनाक प्रेम कहानी...