'तेरे इश्क में' का नया गाना 'उसे कहना' हुआ रिलीज, गाने में दिखी धनुष और कृति सेनन की दर्दनाक प्रेम कहानी
Usey Kehna Song Out: साउथ स्टार धनुष और कृति सेनन पहली बार फिल्म 'तेरे इश्क में' एक साथ नजर आएंगे। आज फिल्म का नया गाना 'उसे कहना' रिलीज हो चुका है।
विस्तार
कृति सेनन और धनुष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'तेरे इश्क में' का नया गाना 'उसे कहना' लगाया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'उसे केहना जो आंखें बोल गई, पर दिल नहीं कह सका.. #UseyKehna अभी रिलीज हो चुका है। #TereIshkMein इस साल 28 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
इस गाने की शुरुआत धनुष के सवाल से होती है कि क्या कृति कभी उनसे प्यार करती थी और कृति भावुक होकर रो पड़ती है। इस फिल्म में धनुष ने शंकर नाम के आशिक का किरदार निभाया है और कृति ने मुक्ति का रोल अदा किया है। 'उसे कहना' गाने को नितेश अहेर और जोनिता गांधी ने गाया है। इरशाद कामिल इस गाने के बोल लिखे हैं और एआर रहमान ने संगीत दिया है।
यह भी पढ़ें: इस खास दिन रिलीज होगी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी', बड़े पर्दे पर दिखेगी अनन्या-कार्तिक की लव स्टोरी
'तेरे इश्क में' के निर्देशक और सह-निर्माता आनंद एल राय है। फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर, 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कृति सेनन और धनुष के अलावा प्रभु देवा और सुशील दहिया भी नजर आ सकते हैं।