'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, कूल लुक में नजर आए कार्तिक; हॉट दिखीं अनन्या
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Jhootha Hi Sahi Title Track: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। इस गाने में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जबरदस्त केमिस्ट्री फैंस को पसंद आ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ ही देर पहले कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का टाइटल ट्रैक शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है।' जो कार्तिक के फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। कार्तिक के फैंस उनके इस गाने पर लाल और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।
कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का टाइल ट्रैक का वीडियो शेयर किया। इस गाने में कार्तिक समंदर किनारे बीच पर बेहद कूल लुक में हसीनाओं के बीच नजर आ रहे हैं। तो वहीं इस गाने में अनन्या भी बेहद हॉट लुक में नजर आ रही हैं।
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन समीर विध्वंस ने किया है। इस फिल्म से पहले कार्तिक और अनन्या एक साथ फिल्म 'पति पत्नी और वो' में नजर आ चुके हैं। 6 साल बाद ये जोड़ी फिर से साथ आ रही है। दोनों की केमिस्ट्री उनके फैंस को बेहद पसंद है।
यह भी पढ़ें: आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर किया प्यार का इजहार, पत्नी यामी गौतम को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। वहीं अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ भी 25 दिसंबर को रिलीज होगी। अब देखना होगा कि दर्शक को रोमांटिक-कॉमेडी पसंद आती है या फिर देशभक्ति पर आधारित फिल्म 'इक्कीस।'
यह भी पढ़ें: कियारा और सिद्धार्थ ने शेयर की अपनी राजकुमारी की प्यारी तस्वीर, जानिए क्या रखा है बेटी का नाम