फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tu meri main tera main tera tu meri ananya panday shares maldives vacation photos and reveals her painting

Ananya Panday: अनन्या पांडे ने मालदीव वेकेशन से शेयर कीं हॉट तस्वीरें, दिखाया अपनी पेंटिंग का हुनर

Sun, 14 Sep 2025 07:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 14 Sep 2025 07:31 PM IST
सार

Maldives Vacation: अनन्या पांडे ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने मालदीव वेकेशन की कई शानदार तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इसके साथ ही अनन्या ने अपने पेंटिंग हुनर से भी फैंस को रूबरू करवाया।
 

विज्ञापन
tu meri main tera main tera tu meri ananya panday shares maldives vacation photos and reveals her painting
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। आज अनन्या ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने मालदीव वेकेशन की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही अपनी एक खास पेटिंग भी शेयर की है।
विज्ञापन

अनन्या पांडे का पोस्ट
अनन्या पांडे ने आज इंस्टाग्राम पर अपने मालदीव वेकेशन की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'आसमान ऐसा लग रहा है जैसे इसे रंगा गया हो और मैंने भी कुछ पेंटिंग की है। मैं भी अपनी द्वीप लड़की से बहुत ज्यादा प्रभावित हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनन्या की पोस्ट पर सेलेब्स ने किए कमेंट्स
अनन्या पांडे की इस वेकेशन पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट्स कर अपनी राय पेश की है। सिंगर कनिका कपूर और महीप कपूर ने फायर और समाइली इमोजी बनाई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और अनन्या की दोस्त शनाया कपूर ने लिखा, 'Annniii आपकी यात्रा के दौरान आपको बहुत परेशान किया, वाह।' अनन्या की मां भावना पांडे ने लाल और फायर इमोजी बनाए हैं।
 
विज्ञापन

अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट
अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगी। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में अनन्या के साथ कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है, जिसकी कई तस्वीरें कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में भी शेयर की थीं। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 31 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana: ताहिरा कश्यप ने आयुष्मान खुराना को दी जन्मदिन की बधाई, बताया पति को 'पसंदीदा कॉफी पार्टनर'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed