फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tahira Kashyap Happy Birthday Post for actor and husband Ayushmann Khurrana says My favourite coffee partner

Ayushmann Khurrana: ताहिरा कश्यप ने आयुष्मान खुराना को दी जन्मदिन की बधाई, बताया पति को 'पसंदीदा कॉफी पार्टनर'

Sun, 14 Sep 2025 06:04 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 14 Sep 2025 06:04 PM IST
सार

Tahira Kashyap Birthday Post For Ayushmann Khurrana: आज आयुष्मान खुराना अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को आयुष्मान की पत्नी ने अपनी पोस्ट से और भी स्पेशल बना दिया है।

विज्ञापन
Tahira Kashyap Happy Birthday Post for actor and husband Ayushmann Khurrana says My favourite coffee partner
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम@tahirakashyap

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'थामा' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आज आयुष्मान का 41वां जन्मदिन है। इस खास दिन को आयुष्मान की पत्नी और लेखिका ताहिरा कश्यप ने अपनी शानदार पोस्ट से और भी खास बना दिया है।
विज्ञापन

 

आयुष्मान के लिए ताहिरा का पोस्ट
ताहिरा कश्यप आज इंस्टाग्राम पर अपने पति और बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना के जन्मदिन पर कई अलग-अलग तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें अपना 'पसंदीदा कॉफी पार्टनर' बताया। उन्होंने लिखा, 'आयुष्मान अपने अलग-अलग अंदाज से हमेशा ताजगी लाते हैं और उनके साथ जिंदगी खुशियों से भरी है।' एक तस्वीर में दोनों कॉफी पीते हुए रोमांटिक पल में नजर आए, जबकि बाकी तस्वीरों में आयुष्मान का बिंदास और आकर्षक अंदाज दिखाई दिया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स ने भी दी आयुष्मान को जन्मदिन की बधाई
ताहिरा की इस पोस्ट पर आयुष्मान खुराना ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। वहीं कई फैंस ने आयुष्मान खुराना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और साथ ही लाल दिल वाले इमोजी शेयर किए। आयुष्मान को उनके जन्मदिन पर कई लोगों से बधाइयां मिलीं, जिसमें उनकी 'थामा' को-स्टार रश्मिका मंदाना की खास बधाई भी शामिल है। रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आयुष्मान के साथ कार में ली गई एक तस्वीर शेयर की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर ने फिल्म 'लव सोनिया' की रिलीज के सात साल पूरे होने का मनाया जश्न, लिखा भावुक नोट
 
विज्ञापन

आयुष्मान का वर्कफ्रंट
आयुष्मान की आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' इस दिवाली रिलीज होगी। इसमें आयुष्मान आलोक नाम के किरदार में नजर आएंगे, जिसे 'इंसानियत की आखिरी उम्मीद' कहा गया है। रश्मिका ताड़का का किरदार निभा रही हैं, जो 'प्रकाश की पहली किरण' है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें: O' Romeo: शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का सामने आया फर्स्ट लुक, जानिए कब होगी रिलीज

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed